IND vs AUS: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले के दौरान ही टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर एक शानदार कैच पकड़ते हुए इंजर्ड हो गए. जिसके कारण ही मैच के बीच उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ गया. मैच खत्म होने के बाद से ही उनकी फिटनेस पर अपडेट आ रही है. जिसके मुताबिक वो लगभग अब 3 हफ्ते के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं. इस बड़ी सीरीज से अय्यर दोबारा मैदान पर कमबैक कर सकते हैं.
श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर आई अपडेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में हर्षित राणा की गेंद पर विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. गेंद हवा में गई तो भारतीय टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने उल्टा दौड़कर कैच पकड़ लिया, लेकिन इसी दौरान उन्हें रिब केज पर इंजरी हो गई. चोट लगने के बाद मैच खत्म होने तक अय्यर नहीं नजर आए.
उनकी फिटनेस पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘श्रेयस को मैच के दौरान ही स्कैन के लिए अस्पताल ले जाया गया. शुरुआती जांच के अनुसार, उन्हें झटका लगा है और उन्हें कम से कम तीन हफ्ते तक मैदान से बाहर रहना होगा. वापसी पर उन्हें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिपोर्ट करना होगा. आगे की रिपोर्ट का इंतजार है, तभी यह तय किया जा सकता है कि उन्हें ठीक होने में और समय लगेगा या नहीं. अगर उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर है तो इसमें ज्यादा समय लग सकता है.’
ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में भारत की जीत के बाद सिडनी की सड़कों पर मनाया गया जश्न, ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने किया डांस
इस बड़ी सीरीज से कर सकते हैं वापसी
इन रिपोर्ट्स को आई माने तो श्रेयस अय्यर 30 नवंबर को दोबारा टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. अय्यर फिलहाल अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 61 रनों की शानदार पारी खेली थी. अय्यर को अब वापसी के लिए अपनी फिटनेस पर जमकर काम करना होगा. इंजरी के कारण अय्यर का लंबा समय खराब हो चुका है. जिसके कारण ही वो खुद भी जल्दी ही कमबैक करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: रोहित-विराट नहीं, बल्कि 2 भारतीय खिलाड़ियों ने सिडनी वनडे में किया ‘असली’ खेला, मुंह ताकते रह गई ऑस्ट्रेलियाई टीम
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines