तीसरे वनडे में भारत की जीत के बाद सिडनी की सड़कों पर मनाया गया जश्न, ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने किया डांस

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला गया था. इस मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल की, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया की सड़कों पर फैंस उतर गए और जमकर डांस भी किया. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जीत के असली हीरो रोहित शर्मा और विराट कोहली रहे थे.

cricket News (78)

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज खत्म हो चुकी है.ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. भारत ने आखिरी वनडे मैच में शानदार जीत हासिल कर ली. आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदर बल्लेबाजी कर महफिल लूटी. भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. हालांकि सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने जश्न मनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में फैंस ने मनाया जश्न

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई 3 मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी में खेला गया था. मुकाबला भारत ने 9 विकेट से जीता, लेकिन सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम की. ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज पर कब्जा जमाया तो फैंस सिडनी की सड़कों पर डांस करने के लिए पहुंच गए. खास बात ये रही कि ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने मिलकर भारतीय फैंस के साथ डांस किया. एक तरफ भारत के तीसरे वनडे में मिली जीत का जश्न मनाया गया तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की सीरीज जीतने की खुशी में डांस किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में ऑस्ट्रेलियाई फैंस भारतीय फैंस के साथ मिलकर डांस करते हुए भी नजर आए.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 50 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि ट्रेविस हेड ने 29 रनों का योगदान दिया. इसके बाद मैट रैनशो ने 56 रनों का योगदान दिया, जिसके जवाब में भारत ने 38.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. रोहित शर्मा ने 125 गेंदों में 13 चौके और 3 छक्के की मदद से 121 रनों की पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 81 गेंदों में 74 रन बनाए. भारत ने 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ