Indian T20 Team Announcement for AUS Tour: एशिया कप 2025 के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस सीरीज के लिए अब टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. एशिया कप 2025 की टीम में 2 बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. हालांकि किसी खिलाड़ी को चयनकर्ताओं ने बाहर का रास्ता नहीं दिखाया है. इंजरी के कारण स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या इस सीरीज का हिस्सा नहीं है. उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर की टीम में वापसी हुई है.
टी20 टीम में हुआ बड़ा बदलाव
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का ऐलान हुआ को सभी की नजरें हार्दिक पांड्या के रिप्लेसमेंट पर थी. अजीत अगरकर ने नीतीश कुमार रेड्डी को अब टीम का हिस्सा बनाया है. इसके अलावा अब वाशिंगटन सुंदर की भी लंबे समय के बाद टी20 टीम में वापसी हुई है. रेड्डी और सुंदर एशिया कप 2025 में टीम का हिस्सा नहीं थे. इसके अलावा बाकी 14 खिलाड़ी एशिया कप में खेलने वाले ही हैं. टी20 विश्व कप 2026 को नजर में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस टीम में मौका दिया गया है. कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस सीरीज से लय में वापसी करना चाहेंगे. वहीं शुभमन गिल के प्रदर्शन पर भी नजर बनाए रखना होगा.
यहां पर देखें भारत की टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
ये भी पढ़ें: Indian Team Announcement for AUS Tour: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान, बतौर खिलाड़ी खेलेंगे रोहित शर्मा
यहां पर देखें टी20 सीरीज का शेड्यूल
पहला टी20- 29 अक्टूबर- कैनबरा
दूसरा टी20- 31 अक्टूबर- मेलबर्न
तीसरा टी20- 2 नवंबर- होबार्ट
चौथा टी20- 6 नवंबर- गोल्ड कोस्ट
पांचवा टी20- 8 नवंबर- ब्रिस्बेन
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा को लगा झटका
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
25 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines