नई दिल्ली: दिल्ली टेस्ट सिर्फ 3 दिनों के भीतर खत्म होने के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ियों को ब्रेक मिल गया है। भारतीय खिलाड़ी पांच दिन की छुट्टी के बाद 25 फरवरी को इंदौर में रिपोर्ट करेंगे। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत तीसरा टेस्ट 1 मार्च से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम के पास नेट्स पर अभ्यास करने और खेल की तैयारी के लिए चार दिन का समय होगा। ब्रेक का सदुपयोग करते हुए कुछ खिलाड़ी परिवार के साथ समय बिताने के लिए अपने घर वापस चले गए हैं। वहीं, टीम इंडिया के लिए हाल ही टेस्ट डेब्यू करने वाले स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने तिरुपति की यात्रा की। वह परिवार के साथ तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर गए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर शेयर कीं फोटोज 

सूर्या ने इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्हें मंदिर के अंदर और बाहर अपनी पत्नी के साथ देखा जा सकता है। सूर्या कुर्ता पहने और स्टॉल डाले नजर आए। इससे पहले भी सूर्यकुमार यादव ईश्वर का आशीर्वाद लेने मंदिर जाते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने टीम के खिलाड़ियों के साथ उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे।

विज्ञापन

https://twitter.com/surya_14kumar/status/1627956330660265986?cxt=HHwWhIDU7Ynq1JctAAAA

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की चिंता बढ़ी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 2-0 से आगे है। टीम इंडिया ने नागपुर और दिल्ली में दोनों मैच 3 दिनों के भीतर खत्म कर दिए हैं। हालांकि टीम इंडिया को लंदन में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलने के लिए अगले दो मैचों को जीतना होगा। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटों से जूझ रही है। डेविड वार्नर और जोश हेजलवुड चोटों के कारण बाहर हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने उन्हें वापस घर भेज दिया गया है। ऐसे में भारत के पास सीरीज में 4-0 से जीतने का बड़ा मौका है। इस बीच, कप्तान पैट कमिंस भी पारिवारिक कारणों से ऑस्ट्रेलिया वापस चले गए हैं, लेकिन तीसरा टेस्ट शुरू होने से पहले उनके टीम के साथ वापस आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ