IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए पहले दो टेस्ट मैंचो के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस स्क्वाड में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। दरअसल चोटिल बुमराह पहले दो टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को फिटनेस टेस्ट के अधीन शामिल किया जाएगा। वहीं टेस्ट टीम में सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है। हालांकि रणजी ट्रॉफी में लगातार खतरनाक प्रदर्शन कर रहे सरफराज खान को एक बार फिर से नजरअंदाज किया गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर तरफ बोर्ड को आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है।
Sarfaraz Khan का फर्स्ट क्लास करियर
मुंबई से खेलने वाले सरफराज खान रणजी से लेकर विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन की बदौलत कई लोग उन्हें भारत का ब्रेडमैन भी कह रहे हैं। इस बात का सीधा उदाहरण उनके रिकॉर्ड्स भी हैं जो कि हैरान करने वाले हैं। सरफराज खान के करियर पर डालें तो उन्होंने अभी तक खेले 36 मुकाबलों में 80.47 की अविश्वसनीय औसत के साथ 3380 रन बनाए हैं। सरफराज का बल्ला पिछले कुछ सालों से रेड बॉल क्रिकेट में धमाल मचा रहा है। 2019/20 सीजन में उन्होंने 154.66 की औसत से 928, वहीं 2021/22 में 122.75 की औसत से उनके बल्ले से 982 रन निकले।
आकाश चोपड़ा समेत हर्षा भोगले ने भी सरफराज के समर्थन में किया ट्वीट
सरफराज को टीम में शामिल नहीं करने पर आकाश चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा कि टेस्ट के स्कवॉड में जगह थी और मुझे लगा था कि सरफराज को मौका जरुर मिलेगा उन्होंने वो सब कुछ किया है जो कि जरूरी है। वहीं हर्षा भोगले ने भी लिखा है कि ये सरफराज पर बेहद भारी है और वे जगह जरुर डिजर्व करते हैं।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 टेस्ट के लिए भारत टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, सी पुजारा, वी कोहली, एस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा (फिटनेस पर निर्भर), मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, पीटर हैंड्सकॉम्ब (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन और डेविड वार्नर।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
11 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines