IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव टी-20 और वनडे में धमाल मचा चुके हैं, लेकिन अब तक उनका टेस्ट में डेब्यू नहीं हुआ है। SKY को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि सूर्या को टेस्ट में डेब्यू का मौका मिल सकता है, जिसके संकेत उन्होंने खुद दिए हैं।
श्रेयस अय्यर हैं चोटिल
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा। भारतीय टीम नागपुर में अभ्यास में भी जुट गई है। लेकिन पहले टेस्ट मैच में चोट की वजह से श्रेयस अय्यर बाहर हो गए। ऐसे में चौथे नंबर पर सूर्या को मौका मिल सकता है। क्योंकि सूर्या टी-20 और वनडे में भी लगभग चौथे नंबर पर ही खेलते हैं।
और पढ़िए – जिमनास्ट दीपा करमाकर पर 21 महीने का लगा प्रतिबंध, जानें क्या है मामला
SKY ने दिए संकेत
सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें वह रेड बॉल लिए देखे जा सकते हैं, ऐसे में इस बात के संकेत लग रहे हैं कि सूर्या ने टेस्ट में डेब्यू करने की तैयारी कर ली है। सूर्यकुमार यादव की इंस्टा स्टोरी से तो इसी बात के संकेत लगाए जा रहे हैं। क्योंकि सूर्या ने जो पोस्ट की है उसमें केवल इतना लिखा है कि हैलो दोस्तों…जिससे उनके फैंस मान रहे हैं कि वनडे और टी-20 के बाद सूर्यकुमार यादव का जलवा टेस्ट मैचों में भी देखने को मिलेगा।
टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज
बता दें कि सूर्यकुमार यादव टी-20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं। पिछले एक साल से वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, सूर्या ने टी-20 मैचों में तीन शतक भी लगाए हैं। जिसके बाद से ही उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी मौका दिए जाने की चर्चा तेज हो गई है। क्योंकि सूर्या ने रणजी ट्रॉफी में भी दो मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 74.33 की औसत से 233 रन बनाए हैं। ऐसे में अब उन्हें अपने टेस्ट डेब्यू का इंतजार है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
38 mins agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
45 mins ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
1 hr agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
1 hr agoऋतुराज की खुली पोल, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दूसरे वनडे में भी रहे फ्लॉप
1 hr ago33 गेंदों पर 0 रन... ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
1 hr agoचोट की मार झेल रही टीम इंडिया, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, हुए खुलासे
3 hrs agoसंजू हो रहे फ्लॉप, फिर भी वैभव को नहीं मिलेगा मौका? आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान
3 hrs agoHong Kong Sixes के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड का ऐलान, भारत से भी होगा सामना
3 hrs ago'समझ नहीं आ रहा...', टीम इंडिया के गेंदबाजी अटैक की वसीम जफर ने की आलोचना
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines