IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज से नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच से पहले से ही सभी को भारतीय टीम की प्लेइंग 11 क्या होगी इसका इंतजार था जो कि रोहित शर्मा ने टॉस के बाद खत्म कर दिया। भारतीय टीम की तरफ से सूर्यकुमार यादव और केएस भरत डेब्यू कर रहे हैं। वहीं शुभमन गिल और ईशान किशन को मौका नहीं मिला है। सूर्या टी20 के स्पेशलिस्ट है और अब उन्होंने टेस्ट में डेब्यू करके एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
और पढ़िए –IND vs AUS 1st Test, Day 1 Live: पहले दिन का खेल समाप्त, भारत का स्कोर 77/1
Suryakumar Yadav के नाम दर्ज हुए ये अनोखा रिकॉर्ड
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे सूर्यकुमार यादव लगातार नए नए रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने जब से 2022 में टीम के लिए डेब्यू किया है तभी से वे रुके नहीं है। सूर्या को टी20 में शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी शामिल किया गया जिसके बाद आज उन्हें डेब्यू करने का भी मौका मिला। इस डेब्यू के साथ सूर्यकुमार यादव ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
नागपुर टेस्ट में डेब्यू करने के साथ सूर्यकुमार यादव भारत के ऐसे पहले क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट में 30 साल के बाद डेब्यू किया है। सूर्यकुमार यादव ने 12 मार्च 2021 को टी 20 में 30 साल 181 दिन की उम्र में डेब्यू किया था, वनडे में उन्होंने 18 जुलाई 2012 को 30 साल 307 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। नागपुर टेस्ट में डेब्यू करते हुए सूर्या की उम्र 32 साल 148 दिन है। ऐसे में सूर्यकुमार ने बेहद ही रोचक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
और पढ़िए –khawaja के विकेट की खुशी सिराज से ज्यादा रोहित-राहुल को हुई, दिल जीत लेगा रिएक्शन, देखें VIDEO
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
55 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
8 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
9 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
9 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
10 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
12 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines