नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव…टी-20 क्रिकेट का वो स्टार बल्लेबाज जिसकी स्टाइल और स्किल के पीछे क्रिकेट फैंस पागल हो गए, वो खिलाड़ी वनडे में इस तरह फेल हुआ कि यकीन करना मुश्किल हो गया। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में एक बार फिर सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें एश्टन एगर ने 36वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर बोल्ड मार पवेलियन भेजा। इससे पहले दो मैचों में भी सूर्या पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए थे। सूर्या ने इसके साथ ही लगातार तीन पारियों में गोल्डन डक पर आउट होकर एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।
तीन पारियों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव लगातार तीन पारियों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले, जहीर खान, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह तीन बार लगातार डक पर आउट हो चुके हैं, लेकिन इनमें से कोई भी बल्लेबाज लगातार तीन बार पहली ही बॉल पर आउट नहीं हुआ था।
या तो कोई बल्लेबाज सिल्वर डक यानी दूसरी गेंद या तीसरी या फिर कई गेंद खेलकर शून्य पर आउट हुआ था। सूर्या ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। टी-20 के स्टार बल्लेबाज के नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है कि वे ताउम्र इसे नहीं भुला पाएंगे। सूर्या की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता का विषय भी बन गई है।
और पढ़िए – IND vs AUS: इन बल्लेबाजों पर निकली भड़ास, ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान
गस लॉगी के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा बार लगातार डक पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इस मामले में वेस्ट इंडीज के पूर्व बल्लेबाज गस लॉगी टॉप पर हैं। वेस्ट इंडीज के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज गस लॉगी पाकिस्तान के खिलाफ 4 बार डक पर आउट हुए थे।
प्रमोद्य विक्रमसिंघे हो चुके हैं वनडे की तीन पारियों में लगातार आउट
सूर्या से पहले श्रीलंका के खिलाड़ी प्रमोद्य विक्रमसिंघे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। विक्रमसिंघे वनडे क्रिकेट की तीन लगातार पारियों में गोल्डन डक पर आउट हुए थे। हालांकि इसमें से एक मैच 1996 और दो मैच 1998 के हैं। विक्रमसिंघे लगातार 4 पारियों में डक पर आउट होने वाले दुनियाभर के बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं। लगातार 3 पारियों में गोल्डन डक पर आउट होने वाले सूर्यकुमार प्रमोद्य के बाद दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। जबकि एक वनडे सीरीज में लगातार गोल्डन डक पर आउट होने वाले सूर्या पहले बल्लेबाज हैं। सूर्या से पहले कई बल्लेबाज वनडे क्रिकेट में लगातार तीन पारियों में आउट होकर शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर चुके हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
7 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines