Suryakumar IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. कंगारू कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले टीम इंडिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया है. टॉस का सिक्का एक बार फिर सूर्यकुमार यादव के पक्ष में नहीं उछला.
सूर्या के टॉस हारते ही रवि शास्त्री और मैच रेफरी की हंसी छूट पड़ी. खुद भारतीय कैप्टन अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर सके. शास्त्री ने तो सूर्यकुमार को यहां तक कह डाला कि उन्हें अब टॉस जीतने के लिए भी प्रैक्टिस की शायद जरूरत है. अक्षर पटेल भी अपने कप्तान से मजे लेते हुए दिखाई दिए.
कप्तान सूर्यकुमार का बना मजाक
दरअसल, टॉस के लिए मिचेल मार्श और कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर पहुंचे थे. एंकर की भूमिका रवि शास्त्री निभा रहे थे, तो मैच रेफरी भी टॉस के लिए मौजूद थे. मार्श ने सिक्का हवा में उछाला और सूर्यकुमार ने टेल्स का कॉल किया. हालांकि, सिक्का जब नीचा गिरा, तो वो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में आया. एक बार फिर टॉस हारते ही कप्तान सूर्या खुद हंस पड़े और उन्होंने इशारों-इशारों में मानो कहा कि अब टॉस जीतने के लिए उन्हें पूजा-अर्चना करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, कैनबरा के बाद मेलबर्न T20I का भी खेल बिगाड़ेगी बारिश!
भारतीय कैप्टन के टॉस हारते ही मैच रेफरी और रवि शास्त्री भी हंस पड़े. शास्त्री ने स्काई से कहा कि शायद उन्हें अब टॉस जीतने के लिए भी प्रैक्टिस करने की जरूरत है. टॉस के बाद अक्षर पटेल समेत भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ी भी सूर्या से मजे लेते हुए दिखाई दिए.
काली पट्टी पहनकर उतरे हैं प्लेयर्स
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी दूसरे टी-20 मुकाबले में काली पट्टी पहनकर मैदान पर उतरे हैं. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय खिलाड़ी बेन ऑस्टिन का हाल ही में गर्दन पर गेंद लगने से निधन हो गया था और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्लेयर्स काली पट्टी पहनकर उतरे हैं. भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई भी बदलाव नहीं किया है. वहीं, कंगारू टीम एक चेंज के साथ उतरी है. ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू शॉर्ट को जोश फिलिप की जगह पर प्लेइंग 11 में शामिल किया है.
संबंधित खबरें
NZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 mins ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
35 mins agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
1 hr agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
2 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
3 hrs agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines