IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चैन्नई में खेले गए तीसरे वनडे मैच में कंगारुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है। ये 2019 के बाद पहली बार है जब भारतीय टीम अपने देश में कोई द्विपक्षीय सीरीज हारी हो। भारत की इस करारी हार से सुनील गावस्कर नाराज दिखे और उन्होंने टीम को हिदायत भी दी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के आगाज से पहले टीम इंडिया के सभी इंटरनेशनल मैच खत्म हो गए हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 31 मार्च से होगी। इसके बाद दो महीने तक इसी का क्रेज रहेगा और लोग ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई करारी हार को भूल जाएंगे। लेकिन दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर के मुताबिक टीम को इस पर मंथन करना चाहिए और वनडे वर्ल्ड कप के लिए और भी तैयार रहना चाहिए।
‘वर्ल्ड कप में फिर से होगा ऑस्ट्रेलिया से सामना’- गावस्कर
गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा कि ‘जो दबाव बनाया गया था, उसके चक्कर में भारत को सिंगल भी नहीं मिल रहे थे। जब ऐसा होता है तो आप फिर ऐसे शॉट्स खेलते हैं, जिसके आप आदी नहीं होते हैं। यह ऐसी दिक्कत है कि इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन हां अब आईपीएल शुरू होगा, इसको भूला नहीं जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि -‘ भारत कई बार इस तरह की गलती करता है कि चीजों को भूल जाता है। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए क्योंकि वर्ल्ड कप का साल है और हमें फिर से ऑस्ट्रेलिया का सामना करना पड़ सकता है।’
पार्टनर्शीप पर देना होगा ध्यान
सुनील गावस्कर ने मैच के बारे में बात करते हुए भारतीय टीम को साझेदारी पर फोकस करने की हिदायत दी और कहा कि ‘जब आप 270 रनों का पीछा कर रहे होते हैं, तो आपको एक साझेदारी 90-100 रनों की चाहिए होती है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऑस्ट्रेलिया की फील्डिंग जबर्दस्त थी और उनकी गेंदबाजी भी शानदार थी। लेकिन उनकी फील्डिंग ने अंतर पैदा किया।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines