हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: कोई तो बोलो...DRS पर खिलाड़ियों से सवाल पूछते रह गए स्टीव स्मिथ, निकल गया टाइम, देखें वीडियो

विज्ञापन
IND vs AUS Steve Smith

नई दिल्ली: पांच दिनों तक चलने वाले टेस्ट क्रिकेट में कई दिलचस्प नजारे सामने आते हैं, जिन्हें देख क्रिकेटप्रेमी दंग रह जाते हैं। एक ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चल रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन सामने आया। कप्तान स्टीव स्मिथ एक समय अपने ही खिलाड़ियों पर झल्ला गए। उनका निराश होना लाजिमी भी था क्योंकि उन्हें उन्हीं की टीम के खिलाड़ियों ने सपोर्ट नहीं किया।

बड़े विकेट विराट कोहली की तलाश में थे स्मिथ

ये नजारा 64वें ओवर में सामने आया। विराट कोहली 6 गेंदों में खाता भी नहीं खोल सके थे। टॉड मर्फी ने इस ओवर की लास्ट बॉल डाली तो कोहली ने इसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले को छकाते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। कैरी के पास बॉल जाते ही उन्होंने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने कोहली को नॉटआउट करार दे दिया। बड़े विकेट का मौका देख कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ कई खिलाड़ी इकट्ठा हो गए।

किसी खिलाड़ी ने नहीं दिया जवाब

स्मिथ ने कैरी और मर्फी समेत खिलाड़ियों से पूछा कि क्या आपको लगता है कि बॉल बल्ले को छूकर निकली है। इस पर खिलाड़ियों ने उनकी बात का कोई सीधा जवाब नहीं दिया। इधर टाइम निकला जा रहा था तो वहीं उधर स्मिथ बार-बार सवाल पूछे जा रहे थे। कैरी उन्हें कुछ कहकर निकल गए। टाइम निकलने के बाद इस कंफ्यूजन पर स्मिथ निराश हो गए। अपने ही खिलाड़ियों की इस हरकत पर उनका मुंह बन गया। आखिरकार रिप्ले में नजर आया कि बॉल कोहली के बल्ले को छूकर नहीं निकली है।

विज्ञापन

स्टीव स्मिथ का ये वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola