World Cup 2023 Best Playing 11: आईसीसी विश्व कप 2023 अपने आखिरी चरण में है। 19 नवंबर को इस विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले पर सिर्फ भारत और ऑस्ट्रेलिया की ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की नजर बनी हुई है। इस बीच स्काई स्पोर्ट्स ने दुनिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम का ऐलान किया है। ये स्काई स्पोर्ट्स की मनपसंदीदा 11 खिलाड़ी हैं। खास बात है कि इस टीम का कप्तान भी रोहित शर्मा को बनाया गया है। चलिए आपको बताते हैं इस टीम में रोहित शर्मा के अलावा किन 10 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
भारत के 3 गेंदबाज टीम में शामिल
स्काई स्पोर्ट्स की प्लेइंग इलेवन टीम की सबसे खास बात है कि इस टीम में 5 खिलाड़ी भारतीय ही हैं। दुनिया की बेस्ट प्लेइंग इलेवन टीम में 5 खिलाड़ी भारत का होना बड़ी बात है। इसी से भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन का अंदाजा लगाया जा सकता है। बता दें कि इस टीम में भारत के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और दुनिया के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली शामिल हैं। इसके अलावा इस सूची में भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी शामिल हैं। जडेजा इस विश्व कप कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं, वह एक मुकाबले में विकेट का पंजा भी ले चुके हैं। गेंदबाजी की बात करें, तो भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह को इस टीम में जगह भी मिली है।
ये भी पढ़ें;- IND vs AUS: टीम इंडिया में 2 सुधार की जरूरत, नहीं तो गंवानी पड़ जाएगी विश्व कप ट्रॉफी!
न्यूजीलैंड के 2 खिलाड़ी भी शामिल
भारत के अलावा साउथ अफ्रीका के स्टार ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को इस टीम में जगह मिली है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र और बल्लेबाज डेरिल मिचेल को शामिल किया गया है। इस टीम में ऑस्ट्रेलिया टीम के दो खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिनमें एडम जम्पा और विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका के खिलाड़ी दिलशान मधुशंका को भी इस टीम में जगह मिली है। सोचने वाली बात है कि इस टीम में सिर्फ 5 टीमों के प्लेयर्स को शामिल किया गया है। पिछले विश्व कप सीजन की विश्व विजेता टीम इंग्लैंड, या फिर पाकिस्तान टीम से एक भी खिलाड़ी को इस टीम में जगह नहीं मिली है।
संबंधित खबरें
'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
21 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
37 mins agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
3 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
10 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
11 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
12 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines