IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सर रविंद्र जडेजा की बॉलिंग ने कंगारू बल्लेबाजों की रातों की नींद उड़ा दी है। दूसरा टेस्ट में भी तीन दिनों में ही खत्म हो गया, जिसकी सबसे बड़ी वजह रविंद्र जडेजा रहे। जडेजा के आगे कंगारू बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उनकी फिरकी में फंस क्यों रहे हैं इसको लेकर रविंद्र जडेजा ने बड़ा खुलासा किया है। साथ उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया है।
विकेट निकालना है
मैच के बाद रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने एक दूसरे से बातचीत की जिसका वीडियो BCCI ने भी शेयर किया है। जब अक्षर पटेल ने रविंद्र जडेजा से पूछा कि वह लगातार विकेट क्यों निकाल रहे हैं, जिस पर रविंद्र जडेजा ने कहा कि ‘ वह वापसी के बाद लगातार सही लाइन और लेंथ पर बॉलिंग करना चाह रहे हैं, उन्हें 5 विकेटों की आवाज छन-छन करके आ रही है। इसलिए वह तेजी से विकेट निकाल रहे हैं।’ बता दें कि इस सीरीज में रविंद्र जडेजा दो बार पांच-पांच बार विकेट निकाल चुके हैं।
और पढ़िए – हवा में गोता लगाकर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सन्न रह गए Shai Hope, देखें video
https://twitter.com/BCCI/status/1627518408983031808?s=20
जडेजा ने की अक्षर की तारीफ
वहीं इस दौरान रविंद्र जडेजा ने भी अक्षर पटेल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस पिच पर सभी बल्लेबाज प्लॉफ हो रहे हैं, वहां आप बैटिंग कैसे कर रहे हैं। जडेजा ने कहा कि जब बैटिंग करने आते हैं तो लगता है पिच पर बाउंस है स्पिन है। लेकिन जब अक्षर बल्लेबाजी करते हैं तो पिच बिल्कुल सपाट लगती है। अक्षर के सामने बॉलर ऑडिनरी से लगने लगते हैं। जिस पर अक्षर ने हंसते हुए कहा कि आप बॉलिंग में कमाल करते जा रहे हो और मैं बैटिंग में कमाल करता जा रहा हूं।’
और पढ़िए – इंदौर टेस्ट के लिए फिट हुए कैमरून ग्रीन और मिचेल स्टार्क, ये दिग्गज गेंदबाज हुआ सीरीज से बाहर
टीम इंडिया का विजर रथ रुकेगा नहीं
वहीं रविंद्र जडेजा ने कहा कि उनकी टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। सभी खिलाड़ी चाहे वह रविंचंद्रन अश्विन हो या दूसरे बल्लेबाज सभी मिलकर मेहनत कर रहे हैं। इसलिए टीम इंडिया का विजय रथ अभी और आगे बढ़ाना है। हम तेजी से आगे बढ़ते जा रहे हैं। बता दें कि रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल दोनों खिलाड़ी दूसरे मैच के हीरों रहे। अक्षर ने बल्ले से धमाल मचाया तो जडेजा ने बॉलिंग से कहर बरपाया।
टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे
फिलहाल भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीतकर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। दोनों ही मैच भारतीय टीम ने तीन-तीन दिन में ही खत्म कर दिए। दोनों मुकाबलों में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला है। भारतीय स्पिनरों के आगे कंगारू बल्लेबाजों की चल नहीं रही है। अब तीसरा मुकाबला 1 मार्च से इंदौर में खेला जाना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines