AUS Legend on Virat-Rohit Future: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से वनडे श्रृंखला की शुरुआत होने वाली है. रोहित शर्मा और विराट कोहली की इसी के द्वारा टीम इंडिया की जर्सी में वापसी होने वाली है. दोनों टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं. वो सिर्फ वनडे खेलते हुए नजर आएंगे. इसी बीच अब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर शेन वॉटसन का मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलना बेहद मुश्किल रहने वाला है. उन्होंने इसके पिछले का असली कारण भी बता दिया है.
रोहित-विराट को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा बयान
रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे में वापसी को लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित हैं. इसी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉटसन ने बात की. उनका मानना है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए सिर्फ वनडे करियर को जारी रखना मुश्किल रहने वाला है. उन्होंने बताया कि दोनों सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते हैं और अभी के समय में टी20 सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है.
इस बात का भी जिक्र हुआ है कि भारत टेस्ट क्रिकेट ज्यादा खेलता है और वनडे के लिए जगह कम होती है. इसी वजह से शेन ने कहा कि उनके लिए सिर्फ वनडे खेलना मुश्किल रहने वाला है. उन्हें अब अपने करियर को जारी रखने के लिए काफी मेहनत करनी होगी. वॉटसन की बात से साफ लग रहा है कि रोहित-विराट अगर अच्छा नहीं खेल पाए, तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से उनका काम तमाम हो सकता है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: कप्तानी छिनने के बाद पहली बार गौतम गंभीर से मिले रोहित शर्मा, VIDEO वायरल
प्रदर्शन के आधार पर होगा सिलेक्शन!
रोहित शर्मा अब वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे. शुभमन गिल को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई है. कुछ समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि रोहित और विराट को अब उनके प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिलेगी. उन्हें अपने औदे के हिसाब नहीं चुना जाएगा. अगर वो लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो शायद 2027 के वर्ल्ड कप तक वो टीम में बने रहे.
ये भी पढ़ें:- नहीं मिली Asia Cup की ट्रॉफी, फिर भी BCCI को 100 करोड़ का फायदा, बंधे रह गए मोहसिन नकवी के ‘हाथ’!
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
14 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
44 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines