---विज्ञापन---

IND vs AUS: फाइनल से पहले सारा तेंदुलकर पहुंचीं अहमदाबाद, फैंस बोले- शुभमन गिल का शतक पक्का!

IND vs AUS Final, Sara Tendulkar: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में रविवार को वर्ल्ड कप फाइनल होगा। इस मैच से पहले सारा तेंदुलकर के पोस्ट ने हलचल मचा दी।

IND vs AUS Final, Sara Tendulkar: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। इस मैच में जहां एक से बढ़कर एक सेलिब्रिटीज के पहुंचने की उम्मीदें हैं। वहीं पूरे वर्ल्ड कप के दौरान चर्चा में रहीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंच गई हैं। सारा तेंदुलकर ने शनिवार को फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले खुद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की और अहमदाबाद पहुंचने की जानकारी दी।

वर्ल्ड कप 2023 के कई मैचों में पहुंची सारा

सारा तेंदुलकर इससे पहले भारत-बांग्लादेश का मैच देखने पुणे पहुंची थीं। उसके बाद वानखेड़े में भारत और श्रीलंका के मैच के अलावा पहले सेमीफाइनल में भी वह नजर आईं थीं। अब ऐसा चौथा मौका होगा जब सचिन तेंदुलकर की लाडली टीम इंडिया को सपोर्ट करते नजर आएंगी। सारा जब स्टेडियम में होती हैं तो कैमरामैन भी अपना फोकस उनके ऊपर से नहीं हटा पाते हैं। खासतौर से शुभमन गिल को लेकर भी चर्चाएं तेज हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल के दिन अमिताभ बच्चन के लिए San Francisco का टिकट बुक!

Sara Tendulkar Reaches Ahmedabad IND vs AUS Final Instagram Story

Sara Tendulkar Reaches Ahmedabad IND vs AUS Final Instagram Story

शुभमन गिल जड़ेंगे शतक

सारा तेंदुलकर के अहमदाबाद पहुंचते ही सोशल मीडिया पर शुभमन गिल को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि दोनों का नाम एक दूसरे से जुड़ता है। हालांकि, ऐसा कभी दोनों ने खुद आधिकारिक रूप से कभी नहीं ऐलान किया। लेकिन दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाहें जारी रहती हैं। इसी कारण शनिवार को जैसे ही सारा के अहमदाबाद पहुंचने की जानकारी मिली। सोशल मीडिया पर फैंस बोले कि शुभमन का शतक पक्का है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: ’12-13 खिलाड़ी खेलने के लिए तैयार,’ फाइनल से पहले रोहित शर्मा का Playing 11 पर बड़ा बयान

---विज्ञापन---

इस वर्ल्ड कप के दौरान ही स्टेडियम में शुभमन की बल्लेबाजी पर सारा के रिएक्शन, जियो प्लाजा से दोनों का साथ निकलने जैसी खबरें चर्चा में रही थीं। इतना ही नहीं यह भी कहा जाने लगा कि शुभमन के लिए सारा शुभ हैं। क्योंकि इससे पहले जब-जब सारा स्टेडियम में मौजूद रहीं हैं शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा है। जबकि इस वर्ल्ड कप में उनके नाम कुल चार अर्धशतक हैं। गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ, श्रीलंका के खिलाफ और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ पचासे जड़े थे। इन तीनों ही मुकाबलों में सारा स्टेडियम में मौजूद थीं।

First published on: Nov 18, 2023 08:11 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola