नई दिल्ली: अहमदाबाद टेस्ट के बाद टीम इंडिया 17 मार्च से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए तैयार हो गई है। पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच शिव सुंदर दास की अगुआई वाली बीसीसीआई चयन समिति की आपात बैठक बुलाई गई है। बैठक का मुख्य एजेंडा श्रेयस अय्यर का रिप्लेसमेंट है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। अय्यर के रिप्लेसमेंट के तौर पर यूं तो कई नाम चल रहे हैं, लेकिन इनसाइडस्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार संजू सैमसन को वनडे सीरीज के लिए कॉल मिलने की संभावना है। उन्हें टीम में एड किया जा सकता है। शुरू में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।
श्रेयस अय्यर का आईपीएल भी खतरे में
श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण श्रीलंका की एकदिवसीय श्रृंखला और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट भी नहीं खेल पाए थे। हालांकि, एनसीए में 15 दिनों के रिहैब के बाद उन्हें बिना दिल्ली में दूसरे टेस्ट के लिए वापस बुलाया गया। इसके बाद एक बार फिर उन्हें चौथे टेस्ट में पीठ दर्द की शिकायत हुई। लिहाजा आईपीएल 2023 में उनकी किस्मत भी अधर में लटक गई है। श्रेयस रीहैब के लिए एनसीए जाएंगे।
और पढ़िए – WTC 2023 Final: ओवल के महा-मुकाबले में तुरुप का इक्का बनेगा ये गेंदबाज, सिर्फ एक मैच खेलकर उड़ा दी थीं इंग्लैंड की धज्जियां
66.00 की एवरेज वाला बल्लेबाज
संजू सैमसन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 10 ईनिंग में 66.00 की एवरेज से 330 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक के साथ 86 रन की नाबाद पारी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर 2022 को खेले गए मुकाबले में उन्हें जगह दी गई थी, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। पिछले साल उनका औसत 71.00 का रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Steve Smith बोले-मैं थोड़ा बूढ़ा हो रहा हूं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने क्यों कही यह बात
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की एकदिवसीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट। रोहित शर्मा पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
4 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
18 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
59 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines