IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी टेस्ट मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। पहले दिन खा खेल खत्म होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे संजय माजरेकर ने भारतीय टीम के WTC फाइनल में पहुंचने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारत अगर चौथे टेस्ट में हार भी जाता है वो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाएगी।
संजय माजरेकर ने कहा कि ‘मेरा मानना है, भारत पहले से ही फाइनल में है, लेकिन आपको अभी भी वास्तव में आधिकारिक तौर पर वहां पहुंचना है। श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों को 2-0 से नहीं जीत सकती है, हालांकि श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले ही मैच में अपनी पकड़ बना ली है। दूसरे दिन का खेल होने तक न्यूजीलैंड 193 रन पीछे है। जबकि श्रीलंका की टीम मजबूत स्थिति में दिख रही है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Ashwin की बॉल नहीं झेल पाए Nathan Lyon, विराट को थमा बैठे लड्डू कैच, देखें
https://twitter.com/BCCI/status/1633788193861681153?s=20
संजय मांजरेकर का पूरा बयान
संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान अपने बयान में कहा कि ‘विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत फाइनल में पहुंचने की कगार पर है। मुझे लगता है कि भारत वहां पहुंच जाएगा। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज हरा सकता है।’ उन्होंने ये भी कहा कि अगर टीम इंडिया चौथे टेस्ट में हार भी जाती है तो वो फाइनल में जगह बना सकती है, बस न्यूजीलैंड भी श्रीलंकाई को 2-0 से न जीतने दे।’
और पढ़िए – IND vs AUS: Ashwin की फिरकी में उलझे Todd Murphy, निराश होकर लौटे पवेलियन, देखें Video
फाइनल की रेस में श्रींलका-भारत
आपको बता दें कि टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत 2-1 से आगे है। चौथा टेस्ट जीतकर भारत डब्ल्यूटीसी (World Test Championship) के फाइनल में सीधा पहुंच जाएगी। ऑस्ट्रेलिया पहले से ही फाइनल में जगह बना चुकी है। वहीं WTC के फाइनल में जाने के लिए श्रीलंकाई टीम भी इस रेस में बनी। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारत अहमदाबाद टेस्ट जीतता है या उसे श्रीलंका की हार पर निर्भर रहना पड़ेगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
56 mins agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
3 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
4 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
4 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
4 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
4 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
5 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines