हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: विराट कोहली को फाइनल से पहले मिला स्पेशल गिफ्ट, सचिन तेंदुलकर ने किंग को दिया आशीर्वाद

IND vs AUS Final: भारतीय टीम वर्ल्ड कप फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी है। इस मैच से पहले विराट कोहली को एक खास गिफ्ट भी मिला।

विज्ञापन
IND vs AUS Sachin Tendulkar Gifts Special Jersey to Virat Kohli World Cup 2023 Final

IND vs AUS Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उससे पहले मैदान पर मॉडर्न मास्टर और मास्टर ब्लास्टर एकसाथ नजर आए। विराट कोहली को सचिन तेंदुलकर ने एक खास गिफ्ट दिया।

विराट को मिला स्पेशल गिफ्ट

मैच से पहले मैदान पर विराट कोहली के साथ सचिन तेंदुलकर नजर आए। दोनों दिग्गज गले लगते दिखे और इस दौरान सचिन ने विराट को अपनी साइन की हुई स्पेशल जर्सी विराट को सौंपी। साथ ही फाइनल मुकाबले से पहले इन फॉर्म विराट कोहली को क्रिकेट के भगवान का आशीर्वाद मिला। गौरतलब है कि विराट और सचिन एकसाथ 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का हिस्सा थे। यह वही जर्सी थी जिसे पहनकर सचिन तेंदुलकर खेले थे। अब विराट को उन्होंने यह खास गिफ्ट दिया।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS: फाइनल से पहले पिच को लेकर फिर विवाद, अब ऑस्ट्रेलिया के सपोर्ट स्टाफ ने उठाया नया मुद्दा!

विज्ञापन

टूट गया था सचिन का रिकॉर्ड

सेमीफाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने शतक लगाकर विराट कोहली के 49 वनडे शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा था। विराट अब एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम 50 वनडे शतक हो गए हैं। विराट कोहली ने 2011 वर्ल्ड कप में अपने कंधे पर सचिन तेंदुलकर का भार उठाया था और वह ठीक ऐसा ही करते आए हैं। सचिन मास्टर ब्लास्टर थे तो विराट मॉडर्न मास्टर हैं। इंटरनेशनल शतक के मामले में भी विराट सचिन के बाद दूसरे स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें:- IND vs AUS Final: टीम इंडिया की पहले बल्लेबाजी, रोहित शर्मा ने इन 11 खिलाड़ियों को दिया मौका; देखें Playing 11

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने दी थी बधाई

सचिन तेंदुलकर ने इससे पहले विराट के 49वें और 50वें शतक पर भी खास अंदाज में बधाई दी थी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर किंग को शुभकामनाएं दी थीं। सचिन ने विराट के 50वें शतक के बाद उनसे ड्रेसिंग रूम में हुई पहली मुलाकात का वाकया बताया था। विराट ने सचिन के साथ पहली मुलाकात में उनके पैर छुए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola