IND vs AUS 1st Test Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इस मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं रविंद्र जडेजा और अश्विन के कहर के चलते वे 177 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में उतरी भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की बदौलत शानदार शुरूआत की। वहीं भारत ने शानदार लीड ले ली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने मैच को लेकर बड़ा बयान दिया है और ये भी बता दिया है कि भारतीय टीम को मैच जीतने के लिए कितने रन बनाने होंगे।
माइकल क्लार्क ने बताया कितने रनों पर भारतीय टीम को मिलेगी जीत
स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से बिग स्पोर्ट्स ब्रेकफास्ट पर बोलते हुए क्लार्क ने दावा किया कि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को अपनी रणनीति के साथ स्मार्ट होना होगा अन्यथा भारत नागपुर में पारी की जीत के साथ सीरीज में बढ़त बना सकता है।
और पढ़िए – टेस्ट में फ्लॉप सूर्या ने की कपिल देव की बराबरी, उनका यह रिकॉर्ड आपको निराश करेगा
माइकल क्लार्क ने कहा, ”मैं जानता हूं कि हमने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। इस वजह से पैटी (पैट कमिंस) के लिए काम मुश्किल होगा। इसलिए वह गेंदबाजों को थोड़ा प्रोटेक्शन दे रहे हैं।उन्होंने आगे कहा, ”आप चाहते हैं कि वह कोशिश करे और रिस्क ले और अगर वह ऊपर से एक या दो शॉट मारते हैं, उन्हें पीछे धकेलो। लेकिन उसे यहां अपनी रणनीति के साथ वास्तव में स्मार्ट होना है। अगर भारत 280 से 300 रन बना लेता है तो शायद उन्हें दोबारा बल्लेबाजी ना करना पड़े।”
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines