IND vs AUS: वर्कलोड की वजह से IPL छोड़ेंगे भारतीय प्लेयर? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

Rohit Sharma Feels No Indian team player Will Leave IPL 2023

Rohit Sharma Feels No Indian team player Will Leave IPL 2023

IND vs AUS: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारतीय खिलाड़ियों की चोट से परेशान हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की चोट और आईपीएल के दौरान उनके वर्कलोड को लेकर बयान दिया है। रोहित का कहना है कि ‘यह सब अब फ्रेंचाइजी पर निर्भर है। खिलाड़ियों पर अब फ्रेंचाइजी का अधिकार है, इसलिए हमने उन्हें कुछ हद तक संकेत दे दिए हैं। आखिर में यह फ्रेंचाइजी का फैसला होगा और सबसे महत्वपूर्ण यह खिलाड़ियों की जिम्मेदारी है कि वह अपने शरीर का ध्यान रखें।’

विज्ञापन

खिलाड़ियों के चोटिल होने से बढ़ रही टीम की समस्या

टीम इंडिया के लिए भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी द्विपक्षीय श्रृंखला के दौरान बुमराह की सेवाएं नहीं मिलीं। अहमदाबाद में चौथे टेस्ट और वनडे सीरीज में अय्यर बाहर रहे। लिहाजा टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम वनडे 21 रन से हराकर वनडे सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। इस सीरीज में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले श्रेयस अय्यर की कमी साफ खली, उनकी जगह टीम में शामिल किए गए सूर्यकुमार यादव तीनो मैच में गोल्डन डक हुए।

विज्ञापन

खिलाड़ियों को लगता है तो आराम ले सकते हैं- रोहित शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज 1-2 से गंवाने के बाद रोहित शर्मा ने पत्रकारों से कहा कि ‘यह चिंताजनक है। हमें उन खिलाड़ियों की कमी खल रही है, जिन्हें वास्तव में अंतिम एकादश में शामिल रहना था।’ वे (खिलाड़ी) सभी वयस्क हैं। इसलिए वे अपने शरीर का अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं, अगर उन्हें लगता है कि क्रिकेट अधिक हो रही है तो वे इस बारे में बात कर सकते हैं और एक या दो मैचों से विश्राम ले सकते हैं। वैसे मुझे संदेह है कि ऐसा होगा।’

विज्ञापन

खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए पूरा काम कर रहा प्रबंधन

रोहित शर्मा ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘ईमानदारी से कहूं तो खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए हर कोई अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। हम खिलाड़ियों के प्रबंधन पर काफी ध्यान दे रहे हैं और इसलिए हमने बीच-बीच में कुछ खिलाड़ियों को विश्राम भी दिया, हम अपनी तरफ से उनके कार्यभार प्रबंधन को लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।’

‘मैं विशेषज्ञ नहीं हूं’- रोहित शर्मा

बार-बार खिलाड़ियों की चोट उभरने के सवाल पर रोहित शर्मा ने कहा कि ‘मैं विशेषज्ञ नहीं हूं जो आपको बता सकूं कि चोट फिर से क्यों उभर रही हैं।’ हमारी चिकित्सा टीम इस पर ध्यान दे रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि विश्वकप तक हमारे 15 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी तैयार रहें।’

विज्ञापन

आईपीएल के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलेगी टीम इंडिया

आपको बता दें कि 31 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल 28 मई को खत्म हो रहा है। इसके बाद टीम इंडिया लंदन के ओवल में 7 जून से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खेलेली। इस मुकाबले के लिए भारत को सिर्फ 1 सप्ताह का वक्त मिल पाएगा। रोहित शर्मा ने विश्वकप 50 को लेकर कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर आईपीएल फ्रेंचाइजी मालिकों को संकेत दे दिए हैं।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ