IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। भारत की ये इंदौर में पहली हार थी और इसके पीछे टीम के खराब प्रदर्शन समेत कई वजह रही। टीम इस मैच में पहली पारी से ही पीछे हो गई थी और ऑस्ट्रेलिया ने जो लय पकड़ी वह अंत तक बनी रही और भारत वापसी ही नहीं कर पाई।
IND vs AUS 3rd Test: भारत की हार की पांच वजह
1. सलामी जोड़ी फिर हुई फेल
किसी भी टीम की बल्लेबाजी में उसकी सलामी जोड़ी का काफी महत्व होता है और इसका चलता बेहद जरूरी है। भारतीय टीम ने इस मैच में खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल की जगह टीम इंडिया ने शुभमन गिल को जगह दी लेकिन वह भी फेल रहे और दोनों ही पारियों में कुछ खास नहीं कर पाए। उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा के भी बल्ले से दोनों पारियों में रन नहीं आए।
और पढ़िए – BAN vs ENG: जेसन रॉय ने किया कमाल, सेंचुरी ठोक बनाया बड़ा रिकॉर्ड
2. पिच को ठीक से नहीं समझा
मैच शुरू होने से 3 दिन पहले ही भारतीय टीम इंदौर पहुंच गई थी लेकिन फिर भी वह पिच का अच्छे से मुआयना नहीं कर पाई। भारत ने पिच को बल्लेबाजी वाला समझा और पहले बैटिंग करनी चाही लेकिन ये दांव उन पर ही भारी पड़ गया और टीम 109 रनों पर ही आउट हो गई वहीं दूसरी और ऑस्ट्रेलिया ने पिच को अच्छे से समझा।
3. शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए बल्लेबाज
मैच में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजी में खासा अंतर देखा गया। एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा और अन्य ने आराम से बल्लेबाजी की वहीं भारत के कई खिलाड़ी खराब शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए। इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।
और पढ़िए – Danielle Wyatt Engaged: कौन हैं डेनियल व्याट की गर्लफ्रैंड जॉर्जी हॉज, जानिए
4. रोहित शर्मा ने कप्तानी में किया निराश
वैसे तो रोहित शर्मा को एक कप्तान के तौर पर अच्छा माना जाता है, लेकिन इस मैच में उनसे खराब कप्तानी देखने को मिली। खुद की बल्लेबाजी की बात हो, गेंदबाजों से गेंदबाजी कराने की बात हो या फिर डीआरएस लेने की बात हो, रोहित ने हर जगह टीम को निराश किया।
5. विदेशी स्पिनर्स के आगे पस्त बल्लेबाज
भारतीय टीम के खिलाड़ी बचपन से ही स्पिन के खिलाफ खेलते आए हैं और वे इसके एक्सपर्ट भी माने जाते हैं लेकिन इस मैच में टीम स्पिनर्स के आगे पस्त नजर आई। खासकर नाथन लायन को तो कोई बल्लेबाज पड़ भी नहीं पा रहा था। लायन के अलावा टीम ने युवा गेंदबाज कुहैनमेन को भी आसान विकेट दे दिए जिससे साफ होता है कि भारत को विदेशी स्पिनर्स के सामने अपनी तैयारी पर काम करना होगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
5 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
7 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
9 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines