IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट जीत रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एमएस धोनी-बाबर आजम से की बराबरी

IND vs AUS Rohit Sharma Record

IND vs AUS Rohit Sharma Record

नई दिल्ली: भारतीय टीम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम इंडिया चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। टीम इंडिया इस जीत से गदगद है और खास तौर पर कप्तान रोहित शर्मा अपनी कप्तानी के चलते प्रशंसा बटोर रहे हैं। हो भी क्यों ना, कप्तान रोहित ने इसके साथ ही अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड जो दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 4 टेस्ट जीतने वाले तीसरे कप्तान बने रोहित शर्मा 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लगातार 4 टेस्ट मैच जीतने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान एमएस धोनी और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की बराबरी की। रोहित धोनी और बाबर के साथ पिछले 50 साल में लगातार 4 टेस्ट जीतने वाले कप्तान बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट जीतने से पहले टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज जीती थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

मार्च 2022 में श्रीलंका के इंडिया टूर पर उसे दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने पहले टेस्ट में 238 और दूसरे में 222 रनों से जीत दर्ज की थी। इस तरह रोहित ने अपनी कप्तानी में लगातार चार टेस्ट जीतकर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया।

विज्ञापन

WTC फाइनल में जगह लगभग तय

बहरहाल, इस जीत के बाद जहां टीम इंडिया की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में जगह बनाना लगभग तय हो गया है तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरा बढ़ गया है। देखना दिलचस्प होगा कि 1 मार्च से इंदौर के होल्डर स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ