IND vs AUS: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। भारतीय टीम लास्ट ओवर के लास्ट बॉल पर मैच को अपने नाम करने में कामयाब रही। दिग्गज बल्लेबाज रिंकू सिंह ने लास्ट बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दर्ज कराई। हालांकि, इस मैच की सबसे दिलचस्प बात ये रही है कि रिंकू सिंह ने लास्ट बॉल पर छक्का तो लगाया लेकिन उनके खाते में 6 रन नहीं जुड़े। अब, आप सोच रहे होंगे कि जब रिंकू सिंह ने सिक्स लगाया तो उन्हें ये रन क्यों नहीं मिले? तो आपके इस सवाल का जवाब नीचे है।
छक्का लगाने के बाद भी रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिले 6 रन?
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम को 209 रनों का लक्ष्य दिया था। इस बड़े स्कोर को पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 20वें ओवर के लास्ट बॉल पर मैच को अपने नाम किया। आखिरी बॉल पर क्रीज पर बल्लेबाज रिंकू सिंह मौजूद थे। भारत को जीत के लिए एक रन चाहिए थे। जबकि, बॉल शॉन एबॉट के हाथों में था। इसके बाद रिंकू सिंह ने अंतिम बॉल पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाया। लेकिन, एबॉट की आखिरी बॉल नो बॉल हो गई। यही वजह रही कि रिंकू सिंह के खाते में 6 रन नहीं जुड़े।
सूर्य कुमार यादव ने बनाए 80 रन
रिंकू सिंह ने इस मैच में 14 बॉल खेलकर शानदार 22 रन बनाए। वहीं, भारतीय टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 42 बॉल खेलकर 80 रन बनाए। इसी तरह ईशान किशन ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया।
ये भी पढ़ेंः IND vs AUS: मैच के दौरान JioCinema हुआ डाउन! ‘X’ यूजर्स कर रहे हैं शिकायत, ऐसे करें प्रॉब्लम सोल्व
जीत के बाद क्या बोले कप्तान सूर्या
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ”लड़कों ने जिस तरह से खेला उससे बहुत खुश हूं। उनकी ऊर्जा से बहुत खुश हूं, हम दबाव में थे लेकिन जिस तरह से सभी ने प्रदर्शन किया वह अद्भुत था।”
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
29 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines