IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच का पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से युवा गेंदबाज मेथ्यू कुहनेमैन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए। वहीं पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद उन्होंने इसका श्रेय रवींद्र जडेजा को दिया और एक मजेदार किस्सा भी सुनाया।
मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया और एक बड़ा स्कोर रखने का सोचा लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया और टीम को 109 रनों पर ऑलआउट कर दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, बस करना होगा ये काम
जब कुहनेमैन ने जडेजा से मांगे थे टिप्स
भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इन दिनों गेंद से कहर बरपा रहे हैं। वे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं ऐसे में हर खिलाड़ी उनके जैसे गेंदबाजी करना चाहता है। ऐसी ही लालसा लेकर ऑस्ट्रेलिया के युवा गेंदबाज मेथ्यू कुहनेमैन भी दिल्ली टेस्ट के बाद रवींद्र जडेजा के पास गए थे।
लेकिन तब जडेजा ने उनकी मदद नहीं की थी। इस किस्से की जिक्र उन्होंने इंदौर टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद किया। कुहनेमैन ने कहा कि ‘मैंने उनसे कहा, क्या आपके पास आखिरी टेस्ट के बाद मेरे लिए कोई टिप्स है? उन्होंने कहा ‘हां, सीरीज के अंत में।’ जडेजा के इस जवाब को सुनकर वे हैरान रह गए थे।
कुहनेमैन ने जडेजा को देखकर सीखी ये बात
भले ही जडेजा ने कोई टिप्स देने से इंकार कर दिया हो लेकिन कुहनेमैन ने सीखने की ललक नहीं रोकी। उन्होंने जडेजा के वीडियो देखकर अपने आप में सुधार लाया। उन्होंने मैच के पहले दिन के बाद कहा कि जिस तरह से वह अपनी क्रीज का उपयोग करता है, शायद वही सबसे बड़ी चीज है जिसे मैंने दिल्ली में सीखा।
जब गेंद थोड़ी पुरानी हो जाती है तो वह अपनी लेंथ को थोड़ा खींच लेता है। शायद यही मुख्य चीज है जिसे मैंने दूसरे टेस्ट से सीखर इस टेस्ट में लाया। मैं फुल लेंथ गेंदबाजी नहीं करना चाहता खासकर उस विकेट पर जहां गेंद नीचे रहती है। मैं 5-6 मीटर के दायरे में निरंतर गेंदबाजी करने का प्रयास कर रहा था।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines