हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन का महा-रिकॉर्ड, दिग्गज गेंदबाज को पछाड़ा

विज्ञापन
IND vs AUS Ravichandran Ashwin Record

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की। भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच में एक ईनिंग और 132 रनों से धमाकेदार जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरी सबसे बड़ी का रिकॉर्ड बनाया। मैच के तीसरे दिन ऐसी बाजी पलटी कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने महज 91 रन पर पूरी टीम को ढेर कर दिया। दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। ये 5 विकेट लेकर अश्विन ने महा-रिकॉर्ड बना दिया।

भारतीय जमीं पर 25 बार 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड

दरअसल, अश्विन ने भारतीय सरजमीं पर टेस्ट की एक पारी में 25वीं बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उन्होंने इस मामले में दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले की बराबरी की। कुंबले ने भी अपने टेस्ट करियर में 25 बार 5 विकेट निकाले थे। हालांकि अश्विन ने महज 52वें मैच की 101 पारी में ही ये कारनामा कर दिखाया, जबकि कुंबले ने 63 मैचों की 115 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था। अश्विन ने कम पारियों में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट चटकाकर कुंबले को पीछे छोड़ दिया। भारतीय गेंदबाजों में वे टॉप पर पहुंच गए हैं। दुनिया के केवल दो खिलाड़ियों ने घरेलू जमीं पर टेस्ट में अश्विन से अधिक बार पांच विकेट लिए हैं। मुथैया मुरलीधरन ने 45 और रंगना हेराथ ने श्रीलंका में 26 बार 5 विकेट चटकाए थे।

और पढ़िए – Shami की बूम-बूम यॉर्कर ने नाथन लायन के उड़ाए होश, जड़ से उखड़कर नाच गया लेग स्टंप, देखें वीडियो

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1624333433056137216?cxt=HHwWgMDQodep5YotAAAA

और पढ़िए – असली या नकली? ब्लू टिक वेरिफाइड ‘शॉन टेट’ क्रिकेटर्स पर कर रहे अजीबो-गरीब ट्वीट

विज्ञापन

दुनिया के 7वें गेंदबाज हैं अश्विन

ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो अश्विन ने टेस्ट करियर में 31वीं बार 5 विकेट चटकाए। इस मामले में वह दुनियाभर के गेंदबाजों में 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन का नाम दर्ज, जिन्होंने टेस्ट के कुल 800 विकेटों में 67 बार 5 विकेट चटकाए थे। टेस्ट क्रिकेट में इस मुकाम के आसपास भी आज तक कोई गेंदबाज नहीं पहुंच पाया है। मुरलीधरन के बाद ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत गेंदबाज शेन वॉर्न का नाम है। जिन्होंने 37 बार 5 विकेट निकाले थे। तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हेडली हैं, जिन्होंने 36 बार ये कारनामा किया है। चौथे स्थान पर काबिज अनिल कुंबले ने 35 बार 5 विकेट चटकाए थे। अश्विन ओवरऑल रिकॉर्ड में कुंबले से थोड़ा ही पीछे हैं। यदि वे 4 बार और 5 विकेट चटकाते हैं तो कुंबले को पीछे छोड़ दुनिया के चौथे गेंदबाज बन जाएंगे। देखना दिलचस्प होगा कि अपने टेस्ट करियर में कुल 467 विकेट चटका चुके अश्विन कितना आगे जाते हैं।

और पढ़िए –  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola