IND vs AUS: क्या सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका? राहुल द्रविड़ ने दिया ये बयान
Edited By Pushpendra Sharma

ind vs aus rahul dravid backs suryakumar yadav in press conference
Edited By Pushpendra Sharma

ind vs aus rahul dravid backs suryakumar yadav in press conference
IND vs AUS Rahul Dravid Backs Suryakumar Yadav: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। पहला मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से मोहाली में खेला जाएगा। ये सीरीज दोनों टीमों के लिए वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए महत्वपूर्ण होगी। इस सीरीज से पहले गुरुवार को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने इसमें सीरीज और खिलाड़ियों से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। साथ ही वनडे में फ्लॉप चल रहे सूर्यकुमार यादव को भी सपोर्ट किया।
उन्होंने कहा- “हम सूर्यकुमार यादव का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। हमें विश्वास है कि वह वनडे में अपनी फॉर्म को बदलने में कामयाब होंगे। पहले 2 वनडे में उन्हें मौका मिलेगा।” द्रविड़ ने कहा- हमें 27 सितंबर की चिंता करने की जरूरत नहीं है। हमने वनडे टीम इस आधार पर नहीं चुनी है। सूर्या निश्चित तौर पर वर्ल्ड कप टीम में हैं। हम उन्हें पूरी तरह सपोर्ट करते हैं क्योंकि हमने उनमें क्वालिटी और एबिलिटी देखी हैं। वह नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए प्रभाव डालते हैं। वह गेम का रुख बदल सकते हैं, इसलिए हमें उन पर पूरा भरोसा है।
द्रविड़ ने इस दौरान खुलासा किया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम देने का फैसला आपसी चर्चा और परामर्श के बाद लिया गया था। उन्होंने कहा- टीम चाहती है कि विश्व कप के पहले मैच से सीनियर खिलाड़ी मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा रहें।
द्रविड़ ने कहा कि मैं यहां प्लेइंग इलेवन को लेकर चल रहे विचार को साझा नहीं करूंगा, लेकिन ईशान किशन या किसी भी बल्लेबाज को हम एक ही बैटिंग पोजिशन पर खिलाते रहेंगे, ये थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन इसके बावजूद हम वर्ल्ड कप के हिसाब से बैटिंग लाइनअप को तैयार करेंगे।
वनडे टीम में करीब डेढ़ साल बाद अश्विन की वापसी हुई है। द्रविड़ ने कहा कि अश्विन का अनुभव हमारे लिए अच्छा है। वह 8वें नंबर पर बल्ले से योगदान दे सकते हैं। अगर कोई चोट की समस्या होती तो वह हमेशा योजनाओं में रहते थे। उनके जैसे अनुभवी खिलाड़ी का स्क्वाड में होना बेहतरीन है।
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा (उप-कप्तान), शुभमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, प्रसिद्ध कृष्णा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: