IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से पहले कंगारुओं की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के कप्तान पैट कमिंस इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी माता का हाल ही में निधन हुआ था जिसके चलते वे इंदौर और अहमदाबाद टेस्ट में भी टीम के हिस्सा नहीं थे।
स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी
टीम के धाकड़ गेंदबाज और कप्तान पैट कमिंस के बाहर होने के बाद अब टीम की कमान दिग्गज क्रिकेटर स्टीव स्मिथ के हाथों में है। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के सफल कप्तानों में से एक हैं। उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी शानदर कप्तानी की और भारत को एक मैच हराया वहीं दूसरा ड्रॉ खेला।
पेट कमिंस के बाहर होने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने स्टेटमेंट जारी किया है और कहा है कि पैट कमिंस मार्च में वापस नहीं आने वाले हैं। वे अभी भी अपनी मां के निधन के बाद खुद को ठीक करने में लगे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि -‘ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की प्रार्थना उनके पूरे परिवार के साथ है।’
https://twitter.com/cricketcomau/status/1635501029382037504
और पढ़िए – क्या WTC Final की तैयारियों में बाधा बनेगा IPL 2023? जानें कोच राहुल द्रविड़ का जवाब
वनडे सीरीज के लिए स्क्वॉड
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines