IND vs AUS 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी मैदान पर उतरे तो उनके कंधों पर काली पट्टी बंधी हुई थी, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। हालांकि इसके पीछे की वजह काफी दुखद है, जिसे सुनकर आपकी भी आंखो में आंसू आ जाएंगे।
इस वजह से ऑस्ट्रे्लियन खिलाड़ियों ने बांधी काली पट्टी
दरअसल ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस की मां का शनिवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थी और उनका उपचार चल रहा था। अपनी मां की देखभाल करने के लिए पैट कमिंस भी टेस्ट सीरीज छोड़कर वापस घर चले गए थे। वे दिल्ली टेस्ट के तुरंत बाद रवाना हो गए थे।
यह भी पढ़े: इंग्लैंड के ओवल में WTC 2023 का फाइनल शुरू, भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें बाएं हाथ पर काली पट्टी बांध मैदान पर उतरीं, जानें कारण
पैट कमिंस की मां के निधन पर ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट ने दुख व्यक्त किया और एक ट्वीट में लिखा कि ‘मारिया कमिंस के रातोंरात निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ओर से हम पैट कमिंस के परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष टीम आज सम्मान के निशान के रूप में काली पट्टी कंधे पर पहनेगी।’
और पढ़िए – WPL 2023 RCB vs UP: पहली जीत दर्ज करने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ उतरेगी स्मृति मंधाना की टीम, यहां देखें लाइव
वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं कमिंस
बता दें कि पैट कमिंस का अपनी मां के प्रति काफी लगाव था और इस दुखद घड़ी में वे क्रिकेट के मैदान पर जल्द वापसी नहीं कर पाएंगे। हालांकि ये निर्णय उनके हाथों में हैं। लेकिन अगर वह कुछ देर मैदान से बाहर रहने की सोचते हैं तो 18 मार्च से शुरू हो रही सीरीज में वे खेल नहीं पाएंगे और टीम को किसी और खिलाड़ी को कप्तान बनाना होगा।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, जोश इंगलिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
29 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines