नई दिल्ली: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अक्सर मैदान पर चर्चा का विषय बन जाते हैं। खिलाड़ियों से मजाकिया अंदाज में बात करना हो या फिर किसी बात पर भड़क जाना…रोहित का अंदाज ए बयां सुर्खियां बन जाता है। एक ऐसा ही नजारा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन सामने आया है।
रोहित को देख अंपायर ने भी किया रिएक्ट
दरअसल, अंतिम सेशन में छठे ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने नाथन लायन की गेंद पर एक रन लिया तो एक दर्शक साइट स्क्रीन के सामने आ गया। इससे रोहित का ध्यान भटका और वे तिलमिला गए। सिंगल पूरा करने से पहले ही रोहित चिल्लाए- ओए हटा उसको…रोहित का रिएक्शन देख अंपायर ने भी फैन को हटाने का इशारा किया। रोहित का इस तरह आपा खो बैठना उनके चेहरे पर साफ नजर आया। उनका ये रिएक्शन क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा है।
और पढ़िए – WPL 2023, DC vs GG: जीत की लय बरकरार रखने दिल्ली के खिलाफ उतरेगी गुजरात की टीम, यहां देख सकेंगे लाइव
https://twitter.com/Anna24GhanteCh2/status/1634189079188328449?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1634189079188328449%7Ctwgr%5Ee4c9792af1b51bbfbda095d866e14778ee2f2431%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.hindustantimes.com%2Fcricket%2Frohit-sharma-screams-asks-umpire-to-intervene-after-ruckus-in-sights-creen-area-in-india-vs-australia-4th-test-101678455561333.html
और पढ़िए – IND vs AUS: Virat Kohli और सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल हुए Rohit Sharma, पाई बड़ी उपलब्धि
टीम इंडिया 444 रन से पीछे
मैच की बात करें तो दूसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 480 रनों पर आउट कर दिया। अश्विन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए। हालांकि उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक से चूक गए। उन्हें 180 रनों पर अक्षर पटेल ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। कैमरन ग्रीन ने भी शानदार बल्लेबाजी कर सेंचुरी जमाई। वहीं लीड का पीछा करने उतरी भारत ने स्टंप्स तक बिना किसी नुकसान के 10 ओवर में 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 17 रन तो वहीं शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। गिल और रोहित फिलहाल अच्छी लय में दिख रहे हैं। भारतीय टीम 444 रन से पीछे चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन टीम इंडिया क्या कमाल करती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
48 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
1 hr agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines