नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने खुलासा किया है कि उन्होंने मौजूदा टीम प्रबंधन को स्पिन विभाग में मदद करने की पेशकश की थी, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया। तीसरे वनडे मुकाबले में भारत की हार के बाद एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि कुलदीप यादव ने फील्ड के अनुसार गेंदबाजी नहीं की। यूजर ने उनकी तुलना एश्टन एगर और एडम जम्पा से की। यूजर ने भारत के पूर्व स्पिनर को उनके एक्सपर्ट कमेंट के लिए टैग किया, लेकिन पोस्ट पर उनके जवाब ने सभी को चौंका दिया।
स्पिनरों के साथ काम करने के लिए काफी सीनियर
यूजर के सवाल के जवाब में शिवरामकृष्णन ने कहा- मैंने राहुल द्रविड़ को अपनी सेवाओं की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने कहा कि मैं उनके स्पिनरों के साथ काम करने के लिए उनसे बहुत सीनियर हूं। 57 साल के शिवरामकृष्णन ने टीम इंडिया के लिए 9 टेस्ट में 26 और 16 वनडे में 15 विकेट चटकाए थे।
और पढ़िए – IND vs AUS: टीम इंडिया की करारी हार के बाद विराट कोहली पर भड़के मोहम्मद कैफ
और पढ़िए – AFG vs PAK 1st T20 Live Streaming: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच पहला टी20 भारत में ऐसे देखें लाइव
एडम जम्पा और एश्टन एगर ने पलटा पासा
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा और एश्टन एगर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीसरे और अंतिम मैच में पासा पलट दिया। एगर ने फार्म में चल रहे विराट कोहली को 54 और दुनिया के शीर्ष टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 36वें ओवर की पहली दो गेंदों पर आउट कर भारत के जबड़े से जीत छीन ली। ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 248 रन पर आउट कर मैच 21 रन से जीत लिया।
जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने कहा-“ईमानदारी से कहूं तो मुझे शायद नहीं लगता कि मैं इसके लायक हूं।” उन्होंने एश्टन एगर को इसका श्रेय दिया। उन्होंने कहा, “मुझसे पहले भी गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों को सलाम… हमें हमेशा एक-दूसरे पर काफी भरोसा है। हमें अपने गेम प्लान पर भरोसा है और हम उस पर कायम हैं।” ऑस्ट्रेलियाई पेसर सीन एबॉट और मार्कस स्टोइनिस ने एक-एक विकेट लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
9 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines