IND vs AUS ODI: भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेल रहा है। सीरीज के पहले दो मैचों के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। कप्तानी के साथ-साथ राहुल विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं, लेकिन मैच में कई ऐसे वाकया आए, जिससे फैन्स केएल राहुल से नाखुश हैं और उनके मजे ले रहे हैं।
केएल की गलती ने दिलाए विकेट
केएल राहुल के हाथ से आज कई बार गेंद फिसल जाता है। हालांकि, राहुल की गलती ने भी भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया। पहला मौका तब आया जब 32 वें ओवर में अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तब ही चौथे बॉल पर केएल राहुल के हाथ से गेंद छिटक जाता है और स्टंप लग जाता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पवेलियन लौटना पड़ता है। ऐसा ही एक और मौका 39 वें ओवर में आया। मोहम्मद शमी ओवर का तीसरा बॉल फेंका और विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल के हाथ से गेंद फिसल जाता है, लेकिन इसका भी भारतीय टीम को फायदा मिला। इसके बाद पिच पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंगलिस और कैमरून ग्रीन रन लेने की कोशिश करते हैं और कैमरून ग्रीन रन आउट हो जाते हैं।
यह भी पढ़ेंः चीता बन गए सूर्यकुमार यादव, बॉल पर झपटे और रॉकेट थ्रो से उड़ा डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो
फैन्स ले रहे हैं KL Rahul के मजे
अब, केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग से कुछ एक्स यूजर्स नाराज आए। एक यूजर ने एक्स पर केएल राहुल का मजा लेते हुए लिखा, केएल राहुल – “मैं आउट करता नहीं बस हो जाता है।” एक ने लिखा- ”यार क्या बंदा है गलती कर रहा है फिर भी उसी गलती के कारण विपरीत टीम के बल्लेबाज आउट हो रहे हैं। अब क्या ही कहा जायेगा।”
अश्विन को मिला एक विकेट
लंबे समय बाज टीम में वापसी करने वाले दिग्गज बल्लेबाज ने सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट चटकाए। ये सीरीज भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी बेहद ही खास है। क्योंकि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है और इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है।
संबंधित खबरें
ईशान की जगह दूसरे T20I की प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
39 mins agoIND vs NZ: दूसरे T20I से बाहर हुए ईशान किशन, भारत को लगा तगड़ा झटका
1 hr agoइंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
2 hrs agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
4 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
6 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
13 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
14 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines