IND vs AUS ODI: केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग से नाखुश फैंस बोले- यार क्या बंदा है...

KL Rahul

KL Rahul

IND vs AUS ODI: भारत आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच खेल रहा है। सीरीज के पहले दो मैचों के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। कप्तानी के साथ-साथ राहुल विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं, लेकिन मैच में कई ऐसे वाकया आए, जिससे फैन्स केएल राहुल से नाखुश हैं और उनके मजे ले रहे हैं।

केएल की गलती ने दिलाए विकेट

केएल राहुल के हाथ से आज कई बार गेंद फिसल जाता है। हालांकि, राहुल की गलती ने भी भारतीय टीम को फायदा पहुंचाया। पहला मौका तब आया जब 32 वें ओवर में अश्विन गेंदबाजी कर रहे थे, तब ही चौथे बॉल पर केएल राहुल के हाथ से गेंद छिटक जाता है और स्टंप लग जाता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पवेलियन लौटना पड़ता है। ऐसा ही एक और मौका 39 वें ओवर में आया। मोहम्मद शमी ओवर का तीसरा बॉल फेंका और विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल के हाथ से गेंद फिसल जाता है, लेकिन इसका भी भारतीय टीम को फायदा मिला। इसके बाद पिच पर मौजूद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इंगलिस और कैमरून ग्रीन रन लेने की कोशिश करते हैं और कैमरून ग्रीन रन आउट हो जाते हैं।

फैन्स ले रहे हैं KL Rahul के मजे

अब, केएल राहुल की खराब विकेटकीपिंग से कुछ एक्स यूजर्स नाराज आए। एक यूजर ने एक्स पर केएल राहुल का मजा लेते हुए लिखा, केएल राहुल – “मैं आउट करता नहीं बस हो जाता है।” एक ने लिखा- ”यार क्या बंदा है गलती कर रहा है फिर भी उसी गलती के कारण विपरीत टीम के बल्लेबाज आउट हो रहे हैं। अब क्या ही कहा जायेगा।”

अश्विन को मिला एक विकेट

लंबे समय बाज टीम में वापसी करने वाले दिग्गज बल्लेबाज ने सीरीज के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की है। उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट चटकाए। ये सीरीज भारत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भी बेहद ही खास है। क्योंकि 5 अक्टूबर से वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है और इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत कर रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ