News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs AUS ODI series Rohit Sharma: रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया पसंद है. ऐसा हम नहीं कर रहे, बल्कि खुद रोहित शर्मा ने ये बयान दिया है. रोहित ने स्वीकारा कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलना पसंद है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रन बनाना वो एंजॉय करते हैं. रोहित जो कह रहे हैं वो उन्होंने करके भी दिखाया है. हम रोहित शर्मा के करियर पर नजर डालें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हिटमैन का बल्ला खूब चलता है. इसी महीने से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी रोहित पर सबकी नजर रहेगी. वो इस बार बतौर बैटर मैदान में उतरेंगे, क्योंकि कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल को दी गई है.
दरअसल, 19 अक्टूबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमान संभालेंगे. रोहित शर्मा ने अपने करियर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित ने कुल 46 मैच खेले, जिनमें 8 शतक और 9 अर्धशतक बनाए हैं.
ROHIT SHARMA TALKS ABOUT HIS EMOTIONAL PERIOD IN INDIAN CRICKET. 🥹❤️ pic.twitter.com/trp22tcmNw
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 8, 2025
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में अब तक 273 मैच खेले और 11168 रन बनाए. उनके नाम 32 शतक और 58 फिफ्टी हैं. सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनके वनडे रिकॉर्ड देखें तो हिटमैन ने अब तक 46 मैच खेले और 57.30 की औसत से 2407 रन किए हैं. रोहित ने इस टीम के खिलाफ करियर में 8 शतक, 9 फिफ्टी जमाई हैं. 209 रनों के साथ एक डबल सेंचुरी भी शामिल है.
रोहित शर्मा ने अपने वनडे करियर में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन किए हैं तो वो ऑस्ट्रेलिया ही है. इस टीम के खिलाफ उनके कुल 2407 रन हैं. दूसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसके खिलाफ रोहित के नाम 55 मैचों में 2021 रन दर्ज हैं. तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज है, जिसके खिलाफ रोहित के बल्ले से 1613 रन निकले.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बारिश करेगी दूसरे टेस्ट मैच का मजा किरकिरा? जानिए पांचों दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।