IND vs AUS: इंडिया के खिलाफ ऐसी रहेगी ऑस्ट्रेलिया की ODI टीम, इन धाकड़ खिलाड़ियों की हो रही वापसी
Edited By Arpit Pandey

IND Vs AUS ODI Series australia announces
Edited By Arpit Pandey

IND Vs AUS ODI Series australia announces
IND vs AUS: भारत के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम बनाई है, जिसमें तीन दिग्गज खिलाड़ियों की लंबे समय बाद टीम में वापसी है। इन तीनों को भारत में क्रिकेट खेलने का अच्छा अनुभव है। सीरीज की शुरुआत 17 मार्च से होने वाली है।
ऑस्ट्रेलिया ने 15 सदस्यीय टीम में ग्लेन मैक्सेवल, मिचेल मार्श को जगह दी है। यह खिलाड़ी लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी भारत वापसी करेंगे। यानि इंडिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में कमिंस ही टीम की कप्तानी करेंगे। बता दें कि ग्लेन मैक्सेवल और मिचेल मार्श चोट की वजह से लंबे वक्त से टीम से बाहर थे। लेकिन फिट होते ही टीम में दोनों अहम खिलाड़ियों की जगह दी गई है।
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, सीन एबॉट, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, एश्टन एगर, जोश इंगलिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस और एडम जम्पा।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का हुआ ऐलान@CricketAus | #INDvsAUS pic.twitter.com/ImGUd7LCSj
— News24 (@news24tvchannel) March 9, 2023
बता दें कि पैट कमिंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी वापस लौट गए थे, जिनमें डेविड वॉर्नर और एश्टन एगर भी शामिल हैं, लेकिन अब वनडे सीरीज के लिए यह खिलाड़ी भी वापसी करेंगे। खास बात यह है कि टेस्ट सीरीज में शामिल ज्यादातर खिलाड़ी वनडे सीरीज में भी शामिल हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: