IND vs AUS Weather Report: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस विश्व कप टूर्नामेंट में बारिश बड़ी बाधा बन रही है। बारिश के कारण कई मुकाबले धुल चुके हैं। ऐसे में फैंस के मन में एक ही सवाल बार-बार चल रहा है कि क्या नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भी बारिश होगी। इस दिन बारिश होने की कितनी संभावना है, अगर बारिश नहीं भी होती है, तो अहमदाबाद का मौसम कैसा रहेगा, चलिए बताते हैं।
क्या मैच के दौरान होगी बारिश?
मौसम विभाग ने 19 नवंबर को अहमदाबाद की मौसम को लेकर जानकारी साझा की है। मौसम विभाग की जानकारी ने थोड़ी राहत दी है, तो थोड़ी चिंता भी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 नवंबर को अहमदाबाद का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। बारिश की बात करें, तो मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि इस दिन बारिश होने की कोई संभावना है। इससे फैंस को राहत मिली होगी। इस मुकाबले में पूरे 100 ओवर का खेल होगा, बारिश खलल नहीं डालेगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: बारिश के कारण रद्द हुआ Final, तो कौन होगा विश्व कप विजेता? जानें ICC के नियम
मौसम विभाग ने डराया?
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मुकाबले के दौरान बारिश भले ही नहीं होगी, लेकिन जैसे-जैसे सूरज ढ़लता जाएगा, मैदान पर ओस गिरने लगेगा। इससे साफ है कि दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना खिलाड़ियों के लिए मुश्किल होगी। वहीं, गेंदबाजों के लिए दूसरी पारी में गेंदबाजी करना सहायक होगा। ऐसे में इस मुकाबले में टॉस काफी अहम भूमिका निभा सकता है। इस पर पूरी दुनिया की नजर होगी कि क्या भारत वनडे विश्व कप में जीत का हैट्रिक लगा सकता है या फिर नहीं।
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
9 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
2 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
11 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
11 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
12 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines