नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले गए पहले टेस्ट मैच में मोहम्मद शमी ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया। शमी ने पहली पारी में 9 ओवर में 18 रन देकर 1 विकेट चटकाया तो वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 4.3 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट निकाले। शमी की घातक गेंद ने नाथन लायन को 8 रन पर बोल्ड किया तो वहीं स्कॉट बॉलैंड को डक पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। लायन को तो शमी ने इतनी खतरनाक यॉर्कर डाली कि बल्लेबाज के होश ही उड़ गए।
जड़ से उखड़ गया स्टंप
ये नजारा 31वें ओवर में देखने को मिला। 19 गेंदों में 2 चौके ठोक लायन 8 रन बनाकर खेल रहे थे। इस ओवर में चौथी गेंद पर रन लेकर लायन स्ट्राइक पर आए थे। जैसे ही शमी ने इस ओवर की आखिरी गेंद डाली, उन्होंने इसे सटीक यॉर्कर रखकर पैरों के बिल्कुल बीचोंबीच फेंक दिया। इससे पहले कि लायन इसे पढ़ भी पाते, उनका लेग स्टंप जड़ से उखड़ा और हवा में नाचकर स्लिप तक उड़ गया। शमी के ये बॉल इतनी खतरनाक थी कि जैसे ही स्टंप से टकराई ये कई फीट दूर जाकर गिर गया। शमी ने आखिरी विकेट के रूप में स्कॉट बॉलैंड को आउट कर टीम इंडिया को एक पारी और 132 रनों से बड़ी जीत दिलाई।
और पढ़िए – असली या नकली? ब्लू टिक वेरिफाइड ‘शॉन टेट’ क्रिकेटर्स पर कर रहे अजीबो-गरीब ट्वीट
एक ही सेशन में कर दिया काम तमाम
टीम इंडिया ने तीसरे दिन पहले सेशन में बल्लेबाजी करते हुए कुल 400 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे सेशन तक महज 91 रन पर सिमट गई। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी पारी में 12 ओवर में 37 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं जडेजा ने 12 ओवर में 2 विकेट निकाले। अक्षर को दूसरी पारी में एक विकेट मिला। टीम इंडिया अब 17 जनवरी से दूसरा मुकाबला खेलेगी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
मोहम्मद शमी की खतरनाक गेंद पर कैसे आउट हुए नाथन लायन, इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान, बिहार की टीम सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
5 mins agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
31 mins agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
42 mins agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
50 mins agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
1 hr agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
2 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
2 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
3 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines