नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को चेन्नई में तीसरे और निणार्यक वनडे में टीम इंडिया को शिकस्त देकर सीरीज जीत ली। 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया की उम्मीदें उस वक्त जाग उठीं, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। कोहली ने 65वां अर्धशतक जमाया तो लगने लगा कि वे टीम को जीत दिला देंगे, लेकिन एश्टन एगर की गेंद पर वे कमजोर शॉट खेलकर आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद भारत की पारी चरमरा गई। टीम इंडिया की घर में करारी हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ कोहली के शॉट सलेक्शन पर निराश दिखे। उन्होंने कहा कि इसमें योजना की कमी है।
यह एक चिप शॉट था
कैफ ने कहा- यह एक चिप शॉट (लो एप्रोच या आसान शॉट) था। उनके पास कोई योजना नहीं थी। गेंद पिछले ओवर में वॉर्नर के पास उछाल पर गई थी। वह बस वहीं बच गए। यदि आप छक्का मारना चाहते हैं, तो आपको प्रतिबद्ध होना होगा। जब विराट कोहली कुछ तय करते हैं, तो इसमें निश्चितता होती है। आप आधे-अधूरे शॉट नहीं खेल सकते। जब गेंद नरम हो जाती है, तो फ्लाइट नहीं करती। आप बॉल को नहीं मार पाएंगे, आपको वहां ताकत लगानी होगी।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘राहुल द्रविड़ को अपनी सर्विस ऑफर की थी…’, पूर्व स्पिनर ने किया चौंकाने वाला दावा
टीम इंडिया की बढ़ गई चिंता
मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जम्पा और एश्टन एगर ने पासा पलट दिया। मेहमान टीम ने आखिरी ओवर में टीम इंडिया को 248 रन पर आउट कर मैच 21 रन से जीत लिया। जम्पा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस सीरीज के बाद इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को लेकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ गई है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
11 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines