नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जा रहा चौथा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। शुक्रवार को दूसरे दिन टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई को 480 रन पर आउट कर दिया। जिसके बाद टीम इंडिया के ओपनर और कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में पहली पारी की शुरुआत कर दी। रोहित को पता है कि लक्ष्य बड़ा है, ऐसे में उन्होंने तीसरी ही गेंद पर करारा चौका ठोक अपने इरादे जता दिए। उन्होंने मिचेल स्टार्क की सनसनाती गेंद पर इतना खतरनाक चौका ठोका कि विराट कोहली भी खुश हो गए।
तीसरी ही गेंद पर रोहित ने खोल दिया बल्ला
ये नजारा भारतीय पारी की तीसरी ही गेंद पर देखने को मिला। स्टार्क रोहित को ओवर द विकेट गेंदबाजी करने आए। पहली गेंद पर बाई का एक रन हुआ तो वहीं दूसरी गेंद पर एक रन आया। इसके बाद स्टार्क ने जैसे ही तीसरी गेंद डाली, ये बॉल टप्पा पड़ने के बाद नीची रही, जिसका जवाब देते हुए रोहित शर्मा ने कदमों का इस्तेमाल किया और बल्ले का मुंह खोलते हुए मिडविकेट के फील्डर को छकाकर करारा चौका ठोक डाला। रोहित का ये अंदाज देखकर अहमदाबाद के स्टेडियम में बैठे दर्शक खुश हो गए। कप्तान ने इस चौके के साथ अपना खाता भी खोल लिया।
और पढ़िए – WPL 2023: हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा
और पढ़िए – PSL 2023: बाबर आजम के खिलाफ Rilee Rossouw का तूफान, धमाकेदार जीत से बना डाले ये रिकॉर्ड्स
टीम इंडिया 444 रन से पीछे
दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया ने 10 ओवर में बिना विकेट खोए 36 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 33 गेंदों में 2 चौके लगाकर 17 रन बनाकर नाबाद हैं तो वहीं शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं। गिल ने एक चौका-एक छक्का जड़ा है। भारतीय टीम फिलहाल 444 रन से पीछे चल रही है।
दोहरे शतक से चूके उस्मान ख्वाजा
दूसरे दिन शानदार बल्लेबाजी कर रहे उस्मान ख्वाजा दोहरे शतक से चूक गए। उन्होंने 180 रन जड़े तो वहीं कैमरन ग्रीन ने भी शानदार शतक ठोका। अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए पहली ईनिंग में 6 विकेट चटकाए। देखना दिलचस्प होगा कि तीसरे दिन मैच में क्या मोड़ सामने आते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
2 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
3 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
6 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
6 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
7 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines