IND vs AUS: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस के दोनों टीमों की जर्सी में बदलाव देखने को मिला. दोनों ही टीमें ब्लैंक बैंड पहनकर मैदान पर उतरी है. इससे पहले महिला वर्ल्ड कप 2025 में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने ब्लैक बैंड पहना था. फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं.
क्यों मेलबर्न में टीम इंडिया ने पहली काली पट्टी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में दोनों ही टीमों ने ब्लैक बैंड पहना हुआ है. जिसके पीछे का कारण है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 17 वर्षीय युवा क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत. 30 अक्टूबर की सुबह 17 साल के ऑस्टिन का निधन हो गया. एक टी20 मैच से पहले अभ्यास करते हुए ऑस्टिन को साइड आर्म गेंदबाजी के दौरान गेंद गर्दन में लगी. जिसके कारण ही वो कुछ दिन अस्पताल में भी रहे थे. इस खिलाड़ी की मौत के कारण ही मेलबर्न में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया काली पट्टी पहनकर खेल रही है. इससे पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों ने भी इसी कारण काली पट्टी पहनकर सेमीफाइनल मुकाबला खेला था.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: ऐतिहासिक जीत के बाद फूट-फूट कर रोई टीम इंडिया, नवी मुंबई की ये तस्वीरें जीत लेंगी दिल
दोनों टीमों ने दिया बड़ा ट्रिब्यूट
मैच शुरू होने से पहले दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर मौन रखा था. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बेन ऑस्टिन को ट्रिब्यूट दिया. भारतीय खिलाड़ियों ने भी बेन ऑस्टिन के निधन पर शोक जताया. ऑस्ट्रेलिया में 10 साल पहले ऐसे ही इंटरनेशनल क्रिकेटर फिल ह्यूज का भी निधन हुआ था. भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 4 ओवर के बाद 2 विकेट गंवाकर 32 रन बना लिए हैं. अभिषेक शर्मा 24 रन बनाकर अभी भी मैदान पर मौजूद हैं. शुभमन गिल और संजू सैमसन सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं.
ये भी पढ़ें: IND W vs AUS W: 2017 में फैन गर्ल जेमिमा 2025 में बन गई सुपरस्टार, अब फाइनल के लिए हैं तैयार
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
4 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
5 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
5 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
6 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
6 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines