नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से इंदौर में शुरू हुए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अजीब तरह से आउट हो गए। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। अय्यर डक पर इस तरह आउट हुए कि यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।
विकेटकीपर के पैर से जा टकराई बॉल
ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए अय्यर क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही कुहनेमैन ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बॉल अय्यर के बल्ले से टकराते हुए स्टंप पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बॉल विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पैड से टकराई और एक बार फिर विकेट से टकरा गई। श्रेयस को आउट होता देख एक बार को तो यकीन नहीं हुआ। उन्हें खुद भी इस पर विश्वास नहीं हुआ। दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी दंग रह गए, लेकिन जब मामला थर्ड अंपायर के पास गया तो रिव्यू में नजर आया कि बॉल पहले बल्ले से टकराते हुए निकली थी, इसके बाद कैरी के पैर से टकराई। ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया।
https://twitter.com/Mayuresh45_18/status/1630835544505851904
और पढ़िए – अजीब तरह से आउट हुए श्रेयस अय्यर, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल, देखें वीडियो
भारतीय टीम 109 रन बनाकर आउट
पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम इंदौर की पिच पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया 33.2 ओवर में महज 109 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 54 ओवर में 156 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम के पास 47 रनों की लीड हो गई है। दूसरे दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन मैदान पर उतरेंगे।
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
15 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines