---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: अजीब तरह से आउट हुए श्रेयस अय्यर, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से इंदौर में शुरू हुए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अजीब तरह से आउट हो गए। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। अय्यर डक पर इस तरह आउट हुए कि यकीन कर पाना मुश्किल हो गया। विकेटकीपर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार से इंदौर में शुरू हुए तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर अजीब तरह से आउट हो गए। श्रेयस को ऑस्ट्रेलिया के नए नवेले गेंदबाज मैथ्यू कुहनेमैन ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा। अय्यर डक पर इस तरह आउट हुए कि यकीन कर पाना मुश्किल हो गया।

विकेटकीपर के पैर से जा टकराई बॉल

ये नजारा 12वें ओवर में देखने को मिला। रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद मैदान पर आए अय्यर क्रीज पर जमने की कोशिश कर रहे थे। जैसे ही कुहनेमैन ने इस ओवर की दूसरी गेंद डाली, बॉल अय्यर के बल्ले से टकराते हुए स्टंप पर रखी गिल्लियां उड़ाते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद बॉल विकेटकीपर एलेक्स कैरी के पैड से टकराई और एक बार फिर विकेट से टकरा गई। श्रेयस को आउट होता देख एक बार को तो यकीन नहीं हुआ। उन्हें खुद भी इस पर विश्वास नहीं हुआ। दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली भी दंग रह गए, लेकिन जब मामला थर्ड अंपायर के पास गया तो रिव्यू में नजर आया कि बॉल पहले बल्ले से टकराते हुए निकली थी, इसके बाद कैरी के पैर से टकराई। ऐसे में उन्हें आउट करार दे दिया गया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएजो रूट ने बाबर आजम की जमीन खिसकाई, केन विलियमसन ने कर दिया ऋषभ पंत का नुकसान, जानिए दुनिया के टॉप-10…

https://twitter.com/Mayuresh45_18/status/1630835544505851904

---विज्ञापन---

और पढ़िएअजीब तरह से आउट हुए श्रेयस अय्यर, यकीन कर पाना हो गया मुश्किल, देखें वीडियो

भारतीय टीम 109 रन बनाकर आउट

पहले दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम इंदौर की पिच पर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया 33.2 ओवर में महज 109 रन ही बना सकी। टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 22 रनों का योगदान दिया। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट खोकर 54 ओवर में 156 रन बना लिए हैं। मेहमान टीम के पास 47 रनों की लीड हो गई है। दूसरे दिन पीटर हैंड्सकॉम्ब और कैमरन ग्रीन मैदान पर उतरेंगे।

---विज्ञापन---

श्रेयस अय्यर का विकेट देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

और पढ़िएखेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Mar 01, 2023 06:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola