IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव अपनी डेब्यू टेस्ट पारी में महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। सूर्या से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन नाथन लायन के जाल में उलझ गए और अपना विकेट गवां बैठे। हालांकि सूर्या ने महज 8 रनों की पारी खेलकर भी एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जिसमें वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ हो गए। आप सोच रहे होंगे भला ऐसा कौन सा रिकॉर्ड हैं। तो इसकी जानकारी हम आपको देते हैं।
कपिल देव ने भी डेब्यू में बनाए थे 8 रन
दरअसल, सूर्यकुमार यादव की तरह कपिल देव ने भी डेब्यू टेस्ट में महज आठ रन बनाए थे। साल 1978 में कपिल देव ने पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। इस मैच में कपिल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे, जहां वह महज 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। अब कपिल देव की तरह सूर्यकुमार यादव भी महज 8 रन बनाकर अपने डेब्यू टेस्ट में आउट हो गए।
और पढ़िए – ‘𝐑𝐑𝐑’…सचिन तेंदुलकर ने इन 3 खिलाड़ियों को दिया नया नाम…तारीफ में कही बड़ी बात
https://twitter.com/KisshoreKampara/status/1623961035320487936?s=20&t=32tY9o4KxR51iUVGxTeMfQ
सूर्या ने किया निराश
बता दें कि सूर्यकुमार यादव को टेस्ट में मौका मिला था, उनके फैंस उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन सूर्या बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। जिससे उनके फैंस निराश हो गए। सूर्यकुमार यादव ने महज 20 गेंदों में 8 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने केवल 1 चौका जमाया। हालांकि सूर्या के पास अभी दूसरी पारी होगी। जिसमें उनसे बड़ी पारी की उम्मीद की जा सकती है।
और पढ़िए – 22 साल के Todd Murphy ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बने
केएस भरत ने भी बनाए 8 रन
इसे भी संयोग ही कहा जा सकता है कि डेब्यू टेस्ट में केएस भरत ने भी महज 8 रन ही बनाए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए महज 8 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका लगाया। इस तरह सूर्या के साथ केएस भरत भी कपिल देव की लिस्ट में शामिल हो गए।
डेब्यू टेस्ट में 8 रनों का रिकॉर्ड
खास बात यह है कि अपने डेब्यू टेस्ट में महज 8 रन बनाने का निराशाजनक रिकॉर्ड द ग्रेट कपिल देव और मिस्टर-360 सूर्या ने ही नहीं बनाया है। बल्कि भारत के 13 ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने अपने डेब्यू टेस्ट में महज 8 रन बनाए हैं। जबकि विश्व 115 बल्लेबाजों ने टेस्ट डेब्यू में महज 8 रन बनाए।
भारत की मजबूत स्थिति
सूर्या भले ही पहले टेस्ट में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लेकिन टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में फिलहाल नजर आ रही है। भारत ने अब तक ऑस्ट्रेलिया पर 49 रनों की बढ़त बना ली है। कप्तान रोहित शर्मा शतक लगाकर क्रीज पर है। रोहित 118 रनों पर नाबाद हैं। जबकि रवींद्र जडेजा 34 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines