IND vs AUS Live Streaming Details: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय वनडे सीरीज चल रही है. पर्थ में हुए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज कर ली. वो सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अब टीम इंडिया के सामने कंगारुओं को दूसरे मैच में हराने का बड़ा लक्ष्य है. कल दोनों देशों के बीच एडिलेड में दूसरे वनडे का आयोजन होने वाला है. शुभमन गिल अपनी कप्तानी में पहला वनडे जीतने की कोशिश करेंगे. आइए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के इस मैच का लाइव प्रसारण कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.
IND vs AUS हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे में अब तक 152 मैच खेले गए हैं. इसमें से टीम इंडिया ने 58 मौकों पर जीत दर्ज की है, वहीं ऑस्ट्रेलिया का 84 मुकाबलों में पलड़ा भारी रहा है.
IND vs AUS मैच कब खेला जाएगा?
टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 23 अक्टूबर 2025 मैच होगा. ये तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला होने वाला है.
IND vs AUS मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे साउथ ऑस्ट्रेलिया में स्थित एडिलेड शहर में खेला जाएगा. ये मुकाबला एडिलेड ओवल स्टेडियम से लाइव प्रसारित होगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!
IND vs AUS मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा. टॉस का आयोजन 8:30 होने वाला है.
कहां देख पाएंगे मैच की Live Streaming?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर इसे हिंदी, इंग्लिश और अन्य भाषाओं में भी देख सकते हैं. इसके अलावा जियो हॉटस्टार ऐप या वेबसाइट पर इसे मोबाइल और लैपटॉप से देखा जा सकता है.
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग 11
ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कूपर कोनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और एडम जम्पा
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines