IND vs AUS: मर्फी ने कर दिया Virat Kohli का खेल, कैरी ने दूसरी बार में पकड़ा कैच, देखें VIDEO
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live score Murphy to Kohli out Caught by Carey
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live score Murphy to Kohli out Caught by Carey
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में टॉड मर्फी ने टीम इंडिया पर शिकंजा कस लिया है। टॉड मर्फी ने टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले विराट कोहली को भी आउट कर दिया है। टीम इंडिया के चार विकेट गिरे हैं, ये सभी विकेट मर्फी ने अपने नाम किए।
टॉड मर्फी को विराट कोहली ने 53वें ओवर में आउट किया। इस ओवर की पहली ही गेंद पर विराट के बल्ले से गेंद से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर एलेक्स कैरी के हाथों में चली गई। हालांकि कैरी ने दूसरी बार में यह आसान कैच पकड़ा। इस तरह विराट कोहली को निराश होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने दूसरे दिन लंच का खेल होने तक 4 विकेट गंवा दिए हैं। हालांकि कप्तान रोहित शर्मा 87 रन बनाकर एक छोर संभाल हुए हैं। उन्होंने अभी तक 147 गेंद खेली हैं। उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। रोहित के साथ सूर्या क्रीज पर मौजूद हैं।
https://twitter.com/Cr1cket_Fan/status/1623936593127145472?s=20&t=i8L_OV8DZ8EjVgyQ0YIfog
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: