IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल जा रहे इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया को दूसरी पारी में चौथा झटका लग गया है। रवींद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाथन लायन का शिकार बने। उन्हें लायन ने LBW कर दिया। रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर से पहले पांचवे नंबर पर बैटिंग करने आए थे, लेकिन ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और 36 गेंद में 7 रन बनाकर आउट हुए।
टीम इंडिया के लिए 7 रन बनाकर जडेजा आउट
इंदौर टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए जडेजा के रूप में नाथन लायन ने चौथी सफलता दिलाई। यह उनकी पर्सनल तीसरी विकेट है। वह रोहित शर्मा, शुभमन गिल को पहले ही आउट कर चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा 36 जबकि श्रेयस अय्यर 0 रन बनाकर नाबाद हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘नहीं देखी होगी ऐसी बॉल’, Nathan Lyon ने उड़ा डाली Siraj की गिल्लियां, देखें
जडेजा का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
नाथन लायन ने किया जडेजा का शिकार
नाथन लायन अपनी टीम के लिए दूसरी पारी में 31वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने जडेजा का शिकार कर लिया। गेंद पिच पर पड़ी और सीधा पैड पर जा लगी। जडेजा इस बॉल पर हिल भी नहीं पाए और गेंद ने अपना काम कर दिया। आउट होने के बाद वह बेहद निराश दिखे।
इंदौर टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में भारत पहली पारी में 109 रन पर आलआउट हुई थी। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 197 रनों बनाए और 88 रनों की बढ़त हासिल की। इसके जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट पर 78 रन बना लिए हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
2 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
3 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
4 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
12 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
14 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines