IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में सीरीज का चौथा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को आउट करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। ख्वाजा पहली गेंद से दूसरे दिन के तीसरे सेशन तक क्रीज पर टिके रहे और 180 रन बनाकर आउट हुए।
अक्षर ने तोड़ा ख्वाजा के दोहरे शतक का सपना
अक्षर ने ख्वाजा के दोहरे शतक का सपना चकनाचूर कर दिया। ख्वाजा 20 रन से अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक बनाने से चूक गए। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पहले दिन शतक पूरा करने के बाद उन्होंने दूसरे दिन भी शानदार बल्लेबाजी की, हालांकि अक्षर ने उन्हें गच्चा देकर LBW कर दिया। अक्षर पटेल को अहमदाबाद टेस्ट में ख्वाजा के रूप में पहला विकेट मिला है।
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1634121144520540160?s=20
अक्षर पटेल ने ऐसे किया ख्वाजा का शिकार
अक्षर पटेल टीम इंडिया के लिए 147वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने स्टंप की लाइन में डाली, जिस पर ख्वाजा चारों खाने चित हो गए और गेंद सीधा पैड पर जा लगी। हालांकि अंपायर ने आउट नहीं दिया, लेकिन जब चेतेश्वर पुजारा ने DRS लिया तो फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया। पुजारा ने इसलिए डीआरएस की मांग की थी, क्योंकि उस वक्त रोहित शर्मा ग्राउंड से बाहर स्टैंड में थे। इस तरह ख्वाजा आउट हुए और पवेलियन लौट गए।
और पढ़िए – IND vs AUS: Shubman Gill ने मारा दनदनाता छक्का, लायन रह गए भौचक्का देखें Video
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर
उस्मान ख्वाजा ने 422 गेंदों का सामना करते हुए 180 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 21 चौके लगाए। ख्वाजा के सामने भारतीय गेंदबाज पस्त दिखे। ख्वाजा और ग्रीन ने 208 रनों की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। फिलहाल कंगारू टीम के लिए नाथन लायन 10 जबकि टॉड मर्पी 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
20 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines