IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ने मोहम्मद सिराज ने गर्दा उड़ा डाला। उनके खतरनाक गेंदों पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा थर-थर कांपते दिखे। जब सिराज ने नई गेंद से अपना स्पेल शुरू किया तो बल्लेबाज क्रीज पर नाचते रहे। कभी उनके शरीर पर गेद लगी तो कभी हेलमेट पर।
दर्शकों ने भरा जोश
रोहित शर्मा ने मैच के शुरुआत में जैसे ही सिराज को गेंद थमाई तो दर्शकों ने सीटी बजाकर उनका स्वागत किया। फिर जोश भरा। इसके बाद सिराज ने अपना रनअप लेने के लिए ग्राउंड पर एक जंप मारा और फिर खतरनाक गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया। सिराज के पहले स्पेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, आप भी देखिए।
और पढ़िए – बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा
https://twitter.com/2_Meenu23/status/1626450709049925633?s=20
सिराज की खतरनाक गेंद नहीं झेल पाए कंगारू बल्लेबाज
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मोहम्मद सिराज की खतरनाक गेंदों का कंगारू बल्लेबाजों कोई जवाब नहीं था। खबर लिखे जाने तक सिराज ने 8 ओवर डाल हैं। उन्होंने 2 मेडन ओवर निकाले। जबकि कुल 20 रन दिए हैं। उनका इकोनॉमी 2.50 का है। सिराज आज शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं।
https://twitter.com/thatcrickettguy/status/1626434137858146304?s=20
और पढ़िए – सिराज की रफ्तार से हैरान रह गए Warner, गिरकर गेंद सीधी हेलमेट पर लगी, देखें video
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दिल्ली टेस्ट का हाल
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 29 ओवर खेल होने तक 3 विकेट खोकर 101 रन बना लिए हैं। क्रीज पर उस्मान ख्वाजा 52 जबकि ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। मार्नस लाबुशेन 18, डेविड वॉर्नर 15 जबकि स्टीव स्मिथ शून्य पर आउट हुए हैं। अश्विन ने 2 जबकि एक विकेट मोहम्मद शमी ने निकाला।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
VIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
23 mins agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
48 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
48 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
1 hr agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
2 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
4 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines