IND vs AUS: भारतीय गेंदबाजों ने एक बार फिर दम दिखाया है। आज स्पिन के साथ-साथ तेज गेंदबाजों ने भी शानदार बॉलिंग की, जिससे ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही दिन ऑलआउट हो गई। वहीं पहले दिन कई मजेदार नजारे भी देखने को मिले। आज आर अश्विन और मोहम्मद शमी ने शानदार बॉलिंग की। वहीं शमी के साथ अश्विन ने कुछ ऐसा किया जो काफी मजेदार रहा।
अश्विन अन्ना ने खींचे शमी के कान
दरअसल, नाथन लायन का विकेट लेने के बाद जब मोहम्मद शमी के साथ सभी खिलाड़ी जश्न मना रहे थे। तभी रविंचद्रन अश्विन पीछे से आए और उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ मजाक करते हुए उनके कान खींच दिए। जिससे शमी समझ ही नहीं पाए कि यह किसने किया। हालांकि जब शमी ने पीछे मुड़कर देखा तो अश्विन थे। जिसके बाद दोनों हंसने लगे। लेकिन यह शानदार नजारा कैमरे में कैद हो गया। जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका, तूफानी गेंदबाज आईपीएल से बाहर
https://twitter.com/NitinKu29561598/status/1626529027388502016?s=20
शमी-अश्विन-जडेजा ने निकाले 10 विकेट
मोहम्मद शमी आर अश्विन और रविंद्र जडेजा ने मिलकर आज ऑस्ट्रेलिया के सभी 10 बल्लेबाजों का आउट कर दिया। शमी ने चार विकेट निकाले। जबकि जडेजा और अश्विन ने तीन-तीन कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया। टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों पर हावी नजर आए। जिससे कंगारू बल्लेबाज उबर ही नहीं पाए और अपने विकेट गंवाते रहे।
और पढ़िए – IND vs AUS: शमी ने खतरनाक गेंद से किया Kuhnemann का शिकार, देखें
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 263 रन
बता दें कि कंगारू टीम ने पहली पारी में 263 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से उस्मान ख्वाजा ने 81 और Peter Handscomb ने 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक नहीं टिक पाया। भारतीय गेंदबाजों ने एक छोर से विकेट गिराने का क्रम जारी रखा। फिलहाल भारतीय ओपनिंग जोड़ी संभलकर बल्लेबाजी करने में जुटी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
क्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
2 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
4 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
5 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
6 hrs agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
6 hrs agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
8 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
8 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines