IND vs AUS: अश्विन की गेंद पर गच्चा खा गए Cameron Green, Srikar Bharat ने पकड़ा शानदार कैच, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live Ashwin dismissed Cameron Green catch by Srikar Bharat
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS live Ashwin dismissed Cameron Green catch by Srikar Bharat
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले का आज दूसरा दिन है। दूसरे दिन के दूसरे सेशन में टीम इंडिया के लिए रविचंद्रन अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए हैं। उन्होंने कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी का शिकार किया। ग्रीन 114 रन बनाकर आउट हुए हैं।
दरअसल, अश्विन भारत के लिए इस पारी का 131वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ग्रीन को गच्चा दिया। बॉल पकड़कर लेग साइड गई, इस दौरान बल्ले से ऐज लगा और विकेट कीपर श्रीकर भारत ने कोई गलती नहीं की। उन्होंने शानदार कैच लपका और इस तरह ग्रीन को वापस लौटना पड़ा।
कैमरून ग्रीन ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया। वह 170 गेंद में 114 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान ग्रीन ने 18 चौके लगाए। अश्विन ने उन्हें गच्चा दिया और विकेटकीपर भारत के हाथों कैच आउट कर दिया। ग्रीन ने उस्मान ख्वाजा के साथ 200 रनों की पार्टनरशिफ करके अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
𝐎𝐧𝐞 𝐛𝐫𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐭𝐰𝐨! 🔥🔥
A sigh of relief for #TeamIndia as @ashwinravi99 strikes twice in an over to remove Cameron Green and Alex Carey 💪🏻💪🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/8DPghkx0DE#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/e8caRqCHOq
— BCCI (@BCCI) March 10, 2023
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन के दूसरे सेशन तक 6 विकेट खोकर 384 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा क्रीज पर 164 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहले दिन उन्होंने शतक पूरा किया था। आज भी वह पूरी लय में दिख रहे हैं। ख्वाजा के साथ मिचेल स्टार्क क्रीज पर जमे हैं।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (C), शुबमैन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भारत (WK), रवींद्र जडेजा, एक्सर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश
ऑस्ट्रेलिया (XI प्लेइंग): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लेबसचेन, स्टीवन स्मिथ (C), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (WK), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुहनेमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: