नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया अच्छी स्थिति में पहुंच चुकी है। टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 321 रन बनाकर 144 रनों की लीड ले ली है। हालांकि टीम इंडिया के टॉप और लोअर ऑर्डर ने तो बेहतर बल्लेबाजी की है, लेकिन मिडल ऑर्डर फ्लॉप रहा। पुजारा 7 और कोहली 12 रन बनाकर आउट हो गए। डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार यादव और केएस भरत भी फ्लॉप रहे। दोनों बल्लेबाज 8-8 रन बनाकर आउट हुए। जहां सूर्या को नाथन लायन ने बोल्ड किया तो वहीं केएस भरत को टॉड मर्फी ने एलबीडब्ल्यू कर पवेलियन भेजा। मर्फी की गेंद पर विकेटकीपर भरत गच्चा खाकर चारों खाने चित हो गए।
पोज मारते रह गए केएस भरत
ये नजारा 84वें ओवर में देखने को मिला। मर्फी ये ओवर डालने आए तो पहली ही गेंद इतनी खतरनाक डाली कि इसे भरत पढ़ने की कोशिश भी कर पाते उससे पहले ही बॉल पैड्स से जा टकराई। मर्फी ने इस गेंद को स्टंप्स पर सीधा रखने की कोशिश की, भरत इस तीखी बॉल को रोकने की कोशिश में पोज मारते ही रह गए। हालांकि अंपायर ने बॉल के टर्न को भांपकर नॉटआउट का डिसिजन दिया, लेकिन डीआरएस में नजर आया कि बॉल की पिचिंग और इम्पेक्ट लाइन पर था और गेंद विकेट हिट करते हुए निकल रही थी। आखिरकार केएस भरत को पहली पारी में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए – ‘शमी ने मुझे मैसेज किया था…,’ पाकिस्तानी दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा
टॉड मर्फी ने डेब्यू पर चटकाए 5 विकेट
22 साल के मर्फी ने शानदार डेब्यू करते हुए पहली पारी में 7 में से 5 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने केएल राहुल, रविचंद्रन अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली और केएस भरत का विकेट चटकाया। बहरहाल, भारतीय टीम फिलहाल मजबूत दिख रही है। भारतीय बल्लेबाज इस पिच पर बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं, लेकिन तीसरे दिन क्या होगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
और पढ़िए – टॉड मर्फी ने केएस भरत ने को इस तरह किया एलबीडब्ल्यू, इस लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
32 mins agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
41 mins agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
1 hr agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
1 hr agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
1 hr agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
2 hrs agoIPL से फिर टकराएगा PSL, पाकिस्तान ने किया तारीखों का ऐलान
3 hrs agoजायसवाल 'बन' गए विकेटकीपर, क्या टीम इंडिया में बने रहने के लिए लिया फैसला?
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI दूसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines